Kapil Sharma Show: करवा चौथ व्रत के कारण बची जितेंद्र की जान, एक्टर ने सुनाया रोंगटे खड़े कर देने वाला किस्सा
नई दिल्ली, 07 नवंबर। करवाचौथ केवल एक उपवास नहीं है, बल्कि एक भरोसे और आस्था का मानक है। इस बात से पूरी तरह इत्तफाक बॉलीवुड के जंपिंग जैक यानी कि अभिनेता जितेंद्र भी रखते हैं, जिन्होंने कहा कि करवाचौथ के व्रत के कारण उनकी जान बची है। जितेंद्र ने ये बात सोनी टीवी के मशहूर 'द कपिल शर्मा शो' में बताई, जहां वो शनिवार के एपीसोड में अपनी होनहार बेटी एकता कपूर के साथ मेहमान बनकर आए थे।

'मेरे बीवी ने मेरे लिए रखा था करवा चौथ का व्रत'
अपनी पत्नी शोभा कपूर से बेइंतहा प्यार करने वाले जितेंद्र ने कहा कि 'साल 1976 की बात है, मुझे डी रामानायडू द्वारा निर्मित एक फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई जाना था और उसी दिन करवा चौथ था। शोभा ने मेरे लिए निरजला व्रत रखा था, वो बार-बार मुझे चेन्नई जाने से रोक रही थी लेकिन मेरा जाना जरूरी था इसलिए मैं उसे मना रहा था और मैं फिर शाम को एयरपोर्ट के लिए निकल गया।'

क्या करवा चौथ की पूजा हो गई?'
जितेंद्र ने आगे कहा कि' उस वक्त मैं अपने ब्रांद्रा के पॉली हिल वाले घर में था, जहां से मुंबई एयरपोर्ट साफ दिखाई देता था। हालांकि जब मैं एयरपोर्ट पहुंचा तो पता चला कि मेरी फ्लाइट 2-3 घंटे लेट हैं, मैंने फिर वहां से शोभा को कॉल किया और कहा कि क्या करवा चौथ की पूजा हो गई?'
'नहीं अभी चांद नहीं निकला है'
तो शोभा ने कहा कि 'नहीं अभी चांद नहीं निकला है'। तो मैंने कहा कि मेरी फ्लाइट लेट है, मैं घर आता हूं और तुम्हारे साथ पूजा में शामिल होता हूं और ऐसा कहकर मैं वापस घर चला गया और करवाचौथ की पूजा में शामिल हुआ। हम चांद की ओर देख रहे थे तभी कुछ आग में लिपटी कोई चीज आकाश में दिखाई दी।'

'वो विमान क्रैश हो गया, जो कि चेन्नई जाने वाला'
जितेंद्र ने कहा कि बस इसके थोड़ी देर बाद ही ये पता चला कि वो विमान क्रैश हो गया, जो कि चेन्नई जाने वाला था। जितेंद्र ने कहा मेरे पास चंद मिनटों में फोनकॉल्स की बाढ़ आ गई थी। सभी को ये लगा कि मैं भी उस फ्लाइट में था। हालांकि हमने उस फ्लाइट में अपने एक कोस्टार और साथी को खो दिया।'
'मुझे सच में शोभा के करवाचौथ ने ही बचा लिया'
आपको बता दें कि जितेंद्र साल 1976 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश होने की बात कर रहे थे जिसमें 171 लोगों की जान चली गई थी। जितेंद्र की ये बातें रोंगटें खड़े करने वाली थीं। जितेंद्र ने कहा कि 'मुझे सच में शोभा के करवाचौथ ने ही बचा लिया।'

पापा के लिए काफी पजेसिव थीं एकता कपूर
इस शो के दौरान एकता ने भी कई मजेदार बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि वो बचपन में अपने पापा को लेकर काफी पजेसिव थीं। एकता ने कहा कि 'मुझे अच्छा नहीं लगता था कि मेरे पापा किसी और अभिनेत्री के साथ काम करें या वो और किसी से बात करें। ये सब देखकर मुझे बहुत जलन होती थी। एकता ने कहा कि मेरी हालत ऐसी थी कि मैं पापा जितेंद्र की हीरोइनों पर हमला भी कर सकती थीं। इसलिए मुझे पापा की शूटिंग स्थल पर जाने की मनाही थी। मुझे कोई भी वहां लेकर नहीं जाता था। 'एकता की ये बात सुनकर कपिल समेत सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लग गए।'












Click it and Unblock the Notifications