जब गाते-गाते दीपिका ने कपिल शर्मा को लगाया गले, फिल्म गहराइयां की प्रमोशन के लिए टीम पहुंची शो पर
मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने फ्लर्टी अंदाज के लिए खूब मशहूर हैं। शो में कोई भी एक्ट्रेस पहुंचे कपिल शर्मा उनसे जरूर फ्लर्ट करते हैं लेकिन दीपिका के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करने में वह थोड़ा भी पीछे नहीं हटते। इसी क्रम में फिल्म गहराइयां के प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टार कास्ट दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा कपिल शर्मा के शो में पहुंचे हुए हैं। हाल ही में इस अपकमिंग शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

प्रोमो वीडियो किया गया रिलीज
प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा अपने अंदाज में दीपिका पादुकोण के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमोम की शुरुआत में कपिल शर्मा, दीपिका पादुकोण के देखकर रोमांटिक सॉन्ग हमें तुमसे प्यार कितना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बदले में दीपिका भी उनके साथ ये गाना गुनगुनाती हैं और उन्हें फिर हग कर लेती हैं।

कपिल शर्मा ने दीपिका से पूछा सवाल
शो के प्रोमो में कपिल शर्मा दीपिका से पूछते हैं कि आपने अलग-अलग तरह की फिल्में की हैं, आपने हिस्टोरिक, सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्में की हैं। कभी आपका कॉमेडी फिल्में करने का मन हो तो किसको अप्रोच करेंगी। इसके बाद दीपिका को हिंट करते हुए कपिल शर्मा कहते हैं कि एक लड़का आज ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है, जिस पर दीपिका कहती हैं कपिल शर्मा नाम है उनका।
कपिल शर्मा ने कहा- मेरी सारी दौलत ले लो
जिस पर कपिल 'हां' कहकर मुस्कुरा देते हैं. इसके बाद दीपिका कहती हैं, 'मैं चाहूंगी कि आप मुझे डायरेक्ट करें और आप मेरे कोस्टार हो उस फिल्म में और अगर आप प्रोड्यूस करना चाहेंगे तो आप प्रोड्यूस भी कर सकते हैं। दीपिका की यह बात सुनकर कपिल शर्माते हुए कहते हैं, 'दीपिका के लिए तो मेरी सारी दौलत ले लो, लगा दो'। यह सुनकर ना सिर्फ दीपिका ठहाके मारकर हंसने लगती हैं बल्कि दर्शक और बाकी गेस्ट्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

कपिल ने दीपिका से कहा- काश आप पहले ये सवाल पूछ लेतीं
कपिल और दीपिका की यह रोमांटिक केमिस्ट्री यहीं ख़त्म नहीं होती, बल्कि कॉमेडियन दीपिका की तरफ देखते हुए कहते हैं, 'मैं सही में सवाल भूल जाता हूं'। जिस पर दीपिका पूछती हैं क्या हुआ कपिल ? तो कपिल कहते हैं, 'कुछ नहीं क्या बताऊं मैं अब आपको...ये बात काश आपने पहले पूछ ली होती कि क्या हुआ ?'












Click it and Unblock the Notifications