Kapil Sharma Show: कपिल के शो का होगा धमाकेदार आगाज, शो में नजर आएंगी 'गोल्डन गर्ल्स', देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, 31 अगस्त। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' की वापसी दस सितंबर से होने जा रही हैं। कपिल इस बार कुछ नए चेहरों के साथ टीवी पर सीजन 4 लेकर आ रहे हैं। तो वहीं 28 अगस्त की शाम को कपिल शर्मा ने अपने सेट की कुछ नई तस्वीरों को शेयर करके ये बता दिया कि इस बार भी शो की शुरुआत काफी धमाकेदार होने जा रही है।

 सिंधु, निखत और लवली आएंगी शो में नजर

सिंधु, निखत और लवली आएंगी शो में नजर

कपिल ने जिन तस्वीरों को शेयर किया है,उनमें बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु, मुक्केबाज जरीन निखत, लॉन बाउल में स्वर्ण पदक विजेता लवली चौबे नजर आ रहे हैं। कपिल ने इन तस्वीरों के साथ ही बड़ा ही टचिंग सा कैप्शन भी लिखा है।

 'गोल्डन गर्ल्स की मेजबानी करना एक खुशी की बात'

'गोल्डन गर्ल्स की मेजबानी करना एक खुशी की बात'

कपिल ने लिखा है कि 'गोल्डन गर्ल्स की मेजबानी करना एक खुशी की बात है, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पूरे देश को गौरवान्वित किया है। Pic 1 - @pvsindhu1 बैडमिंटन में स्वर्ण पदक। Pic 2 - #लवलीचौबे लॉन बाउल में स्वर्ण पदक। Pic 3 - @zareennikhat बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल। Pic 4 - लॉन बाउल में #ruparanitirkey स्वर्ण पदक। Pic 5 - #pinkisingh लॉन बाउल में स्वर्ण पदक। Pic 6 - #nayanmonisaikia लॉन बाउल में स्वर्ण पदक। Pic 7 - मेरे पास कोई पदक नहीं है, लेकिन नए रंग हैं। जल्द ही 10 सितंबर को केवल @sonytvofficial पर आ रहा हूं..."

बेसब्री और बेताबी से कर रहे हैं इंतजार

बेसब्री और बेताबी से कर रहे हैं इंतजार

कपिल की ओर से शेयर की गई इन तस्वीरों के देखने के बाद दर्शकों की धड़कनें एकदम से बढ़ गई हैं। लोग बेसब्री और बेताबी से अब 10 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि 'द कपिल शर्मा' शो का आखिरी सीजन इसी साल जून में प्रसारित हुआ था।

कृष्णा अभिषेक शो में नहीं

कृष्णा अभिषेक शो में नहीं

नए सीजन में कपिल के साथ अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, सुदेश लाहिड़ी, भारती सिंह और सुमोना चक्रवर्ती भी दिखाई देंगे लेकिन शो में सपना का रोल प्ले करने वाले कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे इसके पीछे कारण उन्होंने शो एग्रीमेंट को बताया है।

दर्शक शो की वापसी से काफी खुश

फिलहाल शो में सपना के ना दिखने की वजह से भले ही कृष्णा के फैंस निराश हो लेकिन शो के दर्शक शो की वापसी से काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने कपिल और उनकी टीम को वापसी के लिए बड़ा सा धन्यवाद भी बोला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+