कमल हासन से मिलते ही कपिल शर्मा का हुआ 'सपना सच', सेल्फी शेयर कर कॉमेडी किंग ने बोली ये बात
Kapil Sharma's 'dream come true' as soon as he met Kamal Haasan, Comedy King said this by sharing selfie
मुंबई, 06 मई : कॉमेडियन कपिल शर्मा ने खुलासा किया है कि अभिनेता कमल हासन से मुलाकात के बाद उनका 'सपना' साकार हुआ है। कपिल ने इंस्टाग्राम पर अपने शो द कपिल शर्मा शो के सेट पर क्लिक की गई सेल्फी भी साझा की। इस फोटो में उनके अलावा अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी थे।

कमल हासन के साथ इस अंदाज में नजर आए कपिल और उनकी टीम
कपिल ने जो फोटोज शेयर की है उसमें कपिल ने सफेद रंग की टी-शर्ट, नीली जैकेट और पैंट पहनी हुई है। कमल हासन ने ग्रे शर्ट और डेनिम पहना हुआ था। अर्चना ने लाइम ग्रीन एथनिक आउटफिट चुना। शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए कमल शो के कास्ट मेंबर्स के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए।

कपिल शर्मा का हुआ 'सपना सच'
इन फोटो को शेयर करते हुए कपिल ने पोस्ट को कैप्शन में लिखा- जब आपका सपना सच होता है। इसके साथ कपिल ने दिल की इमोजी शेयर किया। हमारे फिल्म उद्योग के दिग्गज मिस्टर कमल हासन के साथ बिताया गया अद्भुत समय। क्या उत्कृष्ठ अभिनेता और 'व्हाट ए ग्रेट ह्यूमन'। हमारे शो की शोभा बढ़ाते हुए सर धन्यवाद। विक्रम लव के लिए शुभकामनाएं।

ऐ जिंदगी गले लगा ले...के साथ स्टोरी की शेयर
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, कपिल ने कमल के साथ एक और तस्वीर साझा की जिसमें दोनेां कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। उन्होंने अभिनेता को टैग किया और ऐ जिंदगी गले लगा ले गीत जोड़ा। गीत फिल्म सदमा (1983) में है, जिसमें कमल दिवंगत अभिनेता श्रीदेवी के साथ नजर आए थे।

कमल हासन ने शेयर की थी ये पोस्ट
दिग्गज अभिनेता कामल हासन ने हाल ही में लिखा, "मैं 3 जून 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हमारे विक्रम के रिलीज होने का इंतजार कर रहा हूं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग का एक बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किया।












Click it and Unblock the Notifications