जब मनमोहन सिंह के हाथ से छीन ली गईं रेवड़ियां, कपिल शर्मा ने सुनाया मुलाकात का मजेदार किस्सा

मुंबई, 31 जनवरी: फिल्मों और टीवी के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दी है। कपिल शर्मा का नया स्पेशल शो 'आई एम नॉट डन यट' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रहा है। घंटे भर के स्टैंड-अप स्पेशल में कपिल ने अपनी शुरुआत, मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से लड़ाई और यहां तक कि फेमस लोगों के साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की है। उन्होंने गिन्नी से शादी से लेकर जिंदगी की अहम घटनाओं का जिक्र भी किया है। इसी दौरान उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ हुआ मुलाकात के जिक्र किया।

 रेवड़ियों से जुड़ा हुआ मजेदार किस्सा सुनाया

रेवड़ियों से जुड़ा हुआ मजेदार किस्सा सुनाया

स्टैंडअप कॉमेडी शो 'आई एम नॉट डन यट' पर कपिल शर्मा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ हुई उनकी एक मुलाकात का किस्सा शेयर किया। बता दें कि मनमोहन सिंह और कपिल शर्मा दोनों ही अमृतसर के रहने वाले हैं। कॉमेडियन ने खुलासा किया कि वह और पूर्व प्रधान मंत्री दोनों एक ही कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। दोनों अमृतसर के हिंदू कॉलेज में पढ़े थे। कपिल ने मुलाकात के दौरान रेवड़ियों से जुड़ा हुआ मजेदार किस्सा सुनाया।

जब मनमोहन सिंह के हाथ से पत्नी ने छीन ली थीं रेवड़ियां

जब मनमोहन सिंह के हाथ से पत्नी ने छीन ली थीं रेवड़ियां

शो के दौरान कपिल ने मनमोहन के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया कि, कैसे उनके जैसे शक्तिशाली व्यक्ति के ऊपर भी कितनी पाबंदियां हैं। कपिल ने याद करते हुए कहा, एक बार मुझे मनमोहन सिंह जी से मिलने का सौभाग्य मिला। वह मेरे शहर अमृतसर के एक बुद्धिजीवी राजनेता हैं। जब मैं पहली बार उनसे मिलने गया था, वह सर्दियों का मौसम था और उन्होंने रेवड़ियां मंगवाईं। डॉक्टर साहब ने मुट्ठी भरी ही थी कि उनकी पत्नी ने उनका हाथ पकड़ लिया और बोलीं, डॉक्टर साहब, नहीं। आपको इजाजत नहीं है।

देखें वीडियो

कपिल ने बताया कि, मैं सोच में पड़ गया, इस आदमी ने 10 साल देश चलाया है। एक साल की एक रेवड़ी भी पकड़ो। दस रेवड़ियां तो खाने दो उनको। इसके बाद कपिल ने पूर्व प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाईं और बोले, यह तब का फोटो है जब उनसे रेवड़ी छीन ली गई थी। वह अपनी मुट्ठी में एक-एक रेवड़ी लिए हैं। इसके बाद कपिल ने गंभीरता से कहा, क्या आदमी हैं, डॉक्टर साहब के लिए जोरदार तालियां हो जाएं।

...जब कपिल को भागना पड़ा मालदीव

...जब कपिल को भागना पड़ा मालदीव

नेटफ्लिक्स के शो में कपिल शर्मा ने अपने उन्हीं फेज का जिक्र किया और कई अनसुनी बातें बताईं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को किए उस ट्वीट का भी जिक्र किया जिसके बाद उपजे विवाद से बचने के लिए उन्हें एक सप्ताह के लिए मालदीव भागना पड़ा था। बात उस समय की है जब कपिल शर्मा सक्सेस की ऊंचाइयों पर पहुंच चुके थे और घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान वो मुंबई में अपना एक ऑफिस खोलना चाहते थे, लेकिन कथित रूप से बीएमसी घूस मांग रही थी।

कपिल के साथ उनका कुक भी लगा रहा था पैग

कपिल के साथ उनका कुक भी लगा रहा था पैग

कपिल ने आगे कहा, 'मेरे साथ मेरा कुक भी था, मैंने सोचा जब वो तीन पैग लेने के बाद अपने बॉस के साथ फ्रैंक हो रहा है तो मैं भी अपने बॉस के साथ फ्रैंक हो जाता हूं।' इसी दौरान नशे में धुत कपिल शर्मा ने ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, 'मैं बीते 5 साल से 15 करोड़ इनकम टैक्स दे रहा हूं और मुझे अपना ऑफिस बनवाने के लिए बीएमसी को 5 लाख रुपए की घूस देनी पड़ रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+