Kapil Sharma Net Worth: कभी ₹500 कमाने वाले कपिल शर्मा आज करोड़ों के 'KING', जानें कुल संपत्ति-कमाई के जरिए?
Kapil Sharma Net Worth: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के कनाडा के सरे में नव-उद्घाटित 'कैप्स कैफे' पर 9 जुलाई 2025 की रात खालिस्तानी आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी ने सभी को स्तब्ध कर दिया। महज तीन दिन पहले सॉफ्ट लॉन्च हुआ यह कैफे, जिसे कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने मिलकर शुरू किया था, अब आतंकी साजिश का निशाना बन गया।
सरे पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने कैफे की खिड़कियों पर 9 राउंड गोलियां दागीं, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के कथित आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली, जिसे NIA का मोस्ट वांटेड घोषित किया गया है। इस घटना ने जहां सुरक्षा पर सवाल उठाए, वहीं कपिल शर्मा की मेहनत और मेहनत से बनी संपत्ति फिर चर्चा में है। आइए जानते हैं, कभी 500 रुपये कमाने वाले कपिल आज कैसे 300 करोड़ के मालिक बने और उनकी कमाई के स्रोत क्या हैं?

सिंगर बनने का सपना, बन गए 'कॉमेडी किंग'
कपिल का जन्म 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता जितेंद्र कुमार पुंज पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे, लेकिन कैंसर की वजह से 2004 में उनका निधन हो गया। उस वक्त कपिल सिर्फ 22 साल के थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी।
अपने पिता के निधन के बाद, कपिल को पुलिस की नौकरी ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उनका सपना सिंगर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें कॉमेडी का सुपरस्टार बना दिया। शुरुआती दिनों में उन्होंने पीसीओ पर काम किया, जहां उन्हें सिर्फ 500 रुपये मिलते थे। बाद में उन्होंने एक कपड़ा मिल में 900 रुपये प्रति महीने की नौकरी की। लेकिन, इन छोटे-मोटे कामों के बावजूद उनका सपना बड़ा था।
कॉमेडी में करियर और पहला बड़ा ब्रेक
कॉमेडी में उनकी एंट्री तब हुई जब उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' (सीजन 3, 2007) में हिस्सा लिया और 10 लाख रुपये का इनाम जीता। इस रकम से उन्होंने अपनी बहन की शादी कराई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
उन्होंने 2013 में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शुरू किया, जिसने उन्हें हर घर का चहेता बना दिया। इसके बाद 'द कपिल शर्मा शो' और अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।
Kapil Sharma Net Worth: कपिल शर्मा की कुल संपत्ति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा की कुल संपत्ति ₹300 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। उनका शो प्रति एपिसोड ₹5 करोड़ की कमाई करता है। उनकी सालाना इनकम लगभग ₹35 करोड़ बताई जाती है।
Kapil Sharma Car Collection: कपिल शर्मा के पास कौन-कौन सी गाड़ियां हैं?
कपिल को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके कलेक्शन में शामिल हैं...
- मर्सिडीज-बेंज S350 - ₹1.2 करोड़
- वोल्वो XC90 - ₹1.25 करोड़
- रेंज रोवर इवोक - ₹60 लाख
- कस्टम DC वैनिटी वैन - ₹5.5 करोड़
सोर्स- मीडिया रिपोर्ट्स
Kapil Sharma Lifestyle: मुंबई में आलीशान घर और लाइफस्टाइल
कपिल मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहते हैं, जहां उनका ₹15 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट है। इसके अलावा, पंजाब में उनका ₹25 करोड़ का फार्म हाउस भी है।
ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई
कपिल शर्मा हर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए ₹1 करोड़ तक चार्ज करते हैं। पिछले 5 सालों में उनकी संपत्ति में 380% का इजाफा हुआ है।
कपिल की लाइफस्टाइल और ट्रैवलिंग शौक
कपिल को दुनिया घूमने का बहुत शौक है। वे अक्सर दुबई, स्विट्जरलैंड और यूरोप में छुट्टियां बिताते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी ट्रैवल फोटोज शेयर करते हैं।
कपिल शर्मा का सफर दिखाता है कि अगर टैलेंट और मेहनत हो, तो कोई भी बुलंदियों तक पहुंच सकता है। एक वक्त स्कूटर से चलने वाले कपिल आज ₹300 करोड़ के मालिक हैं और करोड़ों लोगों को हंसाने का काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications