Zwigato Review: पहली बार इंटेंस रोल में दिखे कॉमेडियन कपिल शर्मा, डिलीवरी ब्वॉय बनकर जद्दोजहद करते दिखे

Zwigato review: ज्विगाटो में पहली बार कपिल शर्मा किसी सीरियस किरदार में नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा को सीरियस रोल में देखना फैंस के लिए भी आसान नहीं है।

Zwigato

Zwigato Movie Review: शायद ही किसी ने सोचा होगा कि पर्दे पर लोगों को जमकर हंसाने वाले कपिल शर्मा कभी सीरियस किरदार में भी नजर आएंगे। कॉमेडी के बादशाह कपिल को किसी सीरियस रोल में देखना दर्शकों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। लेकिन ये सपना आखिरकार सच हो गया है। जब कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो फाइनली रिलीज हो गई, जिसमें वे एक डिलीवरी बॉय की भूमिका में नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा के लिए ये किरदार काफी चुनौती भरा रहा है।

मानस महतो बने कपिल शर्मा
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा को दर्शक पहली बार किसी सीरियस किरदार में देखने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ज्विगाटो की बात की जाए, तो फिल्म में उड़ीसा के भुवनेश्वर में परिवार संग बसे मानस महतो के किरदार में कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं। महतो एक डिलीवरी ब्वॉय हैं, जो पहले फैक्ट्री में मैनेजर की पोस्ट पर थे लेकिन कोरोना के बाद उनकी नौकरी छिन जाती है। मानस का पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा होता है।

10 डिलीवरी पूरी करने का टार्गेट
मानस की ख्वाहिश है कि वो किसी तरह एक दिन में अपनी 10 डिलीवरी का टार्गेट पूरा करे। मानस अपना काम अच्छी तरह से करने के लिए काफी जद्दोजहद करता हुआ नजर आता है। ये पूरी कहानी मानस के स्ट्रगल के इर्द गिर्द ही घूमती हुई नजर आती है। आखिरकार मानस कैसे इतना स्ट्रगल करते हुए जिंदगी में आगे बढ़ता है, इसे जानने के लिए आपको थिएटर का रुख करना पड़ेगा।

नंदिता दास का शानदार डायरेक्शन
बताते चलें कि कपिल शर्मा की इस बेहद अलग और शानदार फिल्म का डायरेक्शन नंदिता दास ने किया है। नंदिता दास की हमेशा ही जमीनी हकीकत को पर्दे पर दिखाने के कोशिश रहती है। फिल्म ज्विगाटो के जरिये भी उन्होंने एक डिलीवरी ब्वॉय की हकीकत को दुनिया के सामने रखने की पूरी कोशिश की है। इस फिल्म के जरिये उन्होंने बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दे को दुनिया के सामने रखने की कोशिश की है, जिसे हमारे देश की आधी से ज्यादा आबादी झेल रही है।

कैसी है कपिल शर्मा की एक्टिंग?
फिल्म में कपिल शर्मा की एक्टिंग की बात की जाए, तो उन्होंने इस तरह के सीरियस किरदार को अच्छी तरह से निभाने की पूरी कोशिश की है। कपिल शर्मा को हमेशा कॉमेडी रोल में देखने वाले दर्शकों के लिए उन्हें इस तरह के इंटेंस रोल में देखना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है लेकिन कॉमेडियन की मेहनत फिल्म में नजर आ रही है। फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कपिल शर्मा ने ऐसा रिस्क लिया, जिसके लिए उन्हें अप्रीसिएशन मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+