'बड़े होंठ वाली औरत, मुंह देखा है', कपिल शर्मा उड़ाते हैं सुमोना चक्रवर्ती का मजाक, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
Sumona Chakravarti On Kapil Sharma Jokes: 'द कपिल शर्मा शो' में कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती अक्सर उनके चुटकुलों का निशाना बनी रहती हैं। इस कॉमेडी रिएलिटी शो में सुमोना चक्रवर्ती और कपिल शर्मा के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है, लेकिन सुमोना ने स्वीकार किया कि जब शो में उनके मुंह और होंठ का मजाक उड़ाया जाता है तो उन्हें बहुत बुरा लगता है। इस बारे में सुमोना ने कहा- एक शूटिंग के दौरान, कपिल शर्मा अपनी लाइनें भूल गए थे और इसके बजाय उन्होंने मेरे होठों पर एक चुटकुला सुनाया जिसे सुनकर मुझे अच्छा नहीं लगा था।
एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने खुलासा किया कि इस घटना के बाद अर्चना पूरन सिंह ने उन्हें बैठाया और सांत्वना भी दी थी। द हैबिट कोच को दिए इंटरव्यू में सुमोना चक्रवर्ती ने कहा, शुरुआती दिन थोड़े चुनौतीपूर्ण थे क्योंकि मुझे याद है कि उन्होंने मेरे मुंह का काफी मजाक उड़ाया था। उन्होंने पहले ही एपिसोड में मेरे मुंह पर मजाक उड़ाने की कोशिश की थी लेकिन ये काम नहीं आया। वह असफल हो गए थे और कोई भी व्यक्ति हंसा नहीं था। फिर उन्होंने इसे छोड़ दिया लेकिन बाद में ये काम करने लगा। ऐसे में मुझे बहुत बुरा लगा थाा।

सुमोना चक्रवर्ती के होंठों का कपिल शर्मा उड़ाते हैं मजाक
सुमोना चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा- मुझे याद है कि अर्चना जी मेरे साथ बैठी थीं और बोली थीं तुम परेशान क्यों हो? मैंने तब उन्हें कहा था- कपिल शर्मा ने मेरे मुंह, मेरे होठों और हर चीज का मजाक उड़ाया है, और फिर मैं उन पंक्तियों को नहीं भूली जो कपिल शर्मा ने बोले थे। ये सब स्क्रिप्ट से हटकर था। सुमोना ने कहा- मैं कोई स्टैंड-अप कॉमेडियन नहीं हूं। मैं ऐसे मजाकिया चुटकुले लेकर नहीं आ सकती। मेरा मतलब है, अगर मैं कोई चुटकुला सुनाऊं, तो कोई उसे समझ नहीं पाएगा।
सुमोना ने कहा- मुझे ये मजाक अच्छा नहीं लगता
सुमोना ने बताया कि उसकी बात को सुनने के बाद अर्चना पूरन सिंह ने कहा था- अगर आप खुद पर हंस सकती हैं तो कभी अपमानित महसूस नहीं करेंगी। होंठ या मुंह के किसी भी हिस्से के बारे में, कोई कुछ भी कहे, आपको ये सोचान चाहिए कि आपके पास कुछ ऐसा है जिसे महिलाएं पाने के लिए पैसे देती हैं। सुमोना ने कहा- मैं उस समय बहुत भोली थी। मैंने अपनी लाइफ में बहुत बाद में लाल लिपस्टिक लगाना शुरू किया क्योंकि मैं अपने मुंह को लेकर काफी अटेनटिव थी।
'रितेश देशमुख ने की थी मेरी तारीफ'
एक सेलिब्रिटी गेस्ट के बारे में बात करते हुए सुमोना चक्रवर्ती ने कहा- शो पर एक सेलिब्रिटी मेहमान आए थे जिनकी बातें आज भी मेरे मन में हैं। 10 वर्षों में एकमात्र रितेश देशमुख ऐसे गेस्ट थे जिन्होंने इस कॉमेडी शो और कपिल शर्मा की तारीफ करने के अलावा मेरे बारे में भी बात की थी। रितेश देशमुख ने मुझसे कहा था- तुम्हें पता है सुमोना, तुम्हारे बिना कपिल शर्मा इतना फेमस कॉमेडियन नहीं बन सकता था।
'मैं ऐसी नहीं हूं, मेरा फेस बहुत अच्छा है'
सुमोना चक्रवर्ती ने कहा- बैक स्टेज कपिल शर्मा बहुत अच्छे हैं। वह सबके साथ मजे से बात करते हैं। कपिल मेरी उपस्थिति की तारीफ भी करते हैं। सुमोना ने कहा कि जब बाहर लोग मुझस ये पूछते हैं कि शो पर कपिल शर्मा आपके होंठ और मुंह का मजाक उड़ाते हैं तब आपको बुरा नहीं लगता तो मैं उनसे कहती हूं- ये पूरा स्क्रिप्टेड होता है। ऐसा नहीं है कि मैं वास्तव में ही ऐसी हूं। मैं अब इससे सहमत हो गई हूं।
'कपिल शर्मा सिर्फ मेरे साथ मजाक करते हैं'
सुमोना चक्रर्ती ने आगे कहा- मैं एक सभ्य दिखने वाली लड़की हूं और मेरा मुंह भी बहुत अच्छा है। साथ ही आपको ये भी समझना होगा कि कपिल शर्मा अपनी रील लाइफ पत्नी सुमोना का अपमान नहीं कर रहे हैं। जब दो लोग बहस कर रहे होते हैं या वह पति और पत्नी बनकर एक दूसरे से मजाक कर रहे होते हैं तो इस तरह की बातें जरूर होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications