कपिल शर्मा बने देश के सबसे महंगे कॉमेडियन, नेटफ्लिक्स ने शो के लिए दिए अथाह पैसे, रकम जान हैरान हो जाएंगे
Kapil Sharma: कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'का नया सीजन शुरू हो गया है। पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। वो अपनी फिल्म सिकंदर को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। कपिल के इस शो के तीन सीजन आ चुके हैं। ये तीनों नेटफ्लिक्स पर आए हैं।
इसके लिए कपिल को भारी-भरकम फीस मिली थी। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल शर्मा ने इस शो के तीनों सीज़न के लिए कुल मिलाकर लगभग 195 करोड़ रुपये की कमाई की है। सियासत डॉट कॉम और कोईमोई डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल शर्मा को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के प्रत्येक सीज़न के लिए कितनी फीस मिली है। हम आपको अपनी रिपोर्ट में बताते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले सीज़न के लिए कपिल शर्मा ने प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये की फीस ली थी। इस तरह उन्होंने पहले सीज़न 65 करोड़ रुपये कमाए थे। क्योंकि पहले सीजन में शो के 13 एपिसोड ऑनएयर हुए थे। दूसरे सीज़न के लिए भी कपिल शर्मा की फीस पहले सीज़न के बराबर ही मिली। 21 सितंबर से 14 दिसंबर 2024 तक चले इस सीज़न में 13 एपिसोड थे। ऐसे में कपिल को इस सीजन में भी 65 करोड़ रुपये कमाए। शो का तीसरा सीज़न 21 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है। रिपोर्ट्स हैं कि इस सीजन में भी एपिसोड की संख्या समान रहेगी। यदि कपिल शर्मा की 65 करोड़ रुपये की कमाई बरकरार रहती है, तो इस कॉमेडियन की तीनों सीज़न से कुल कमाई लगभग 195 करोड़ रुपये होगी। जो कि लगभग 200 करोड़ रुपये है।
इस सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हुई है। वो अर्चना पूरन सिंह के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अर्चना ने 2019 में सिद्धू को रिप्लेस किया था। इस शो के एक एपिसोड के लिए अर्चना को 10 लाख से 12 लाख रुपये मिलते हैं। बता दें, अगले एपिसोड में 'मेट्रो इन दिनों' फिल्म की कास्ट नजर आएगी।












Click it and Unblock the Notifications