'सुष संग रोमांस कम,कहीं कारण ललित मोदी तो नहीं'...कपिल की ये बात सुनकर जानिए क्या बोले चंद्रचूड़?

नई दिल्ली, 11 सितंबर। आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और सोनी टीवी के बहुप्रतिक्षित शो 'द कपिल शर्मा' ने टीवी पर वापसी कर दी। शो का पहला एपीसोड काफी अच्छा रहा लेकिन पुराने साथियों की कमी जरूर छलकी, नए सितारों का काम तो अच्छा था लेकिन 'सपना' उर्फ कृष्णा अभिषेक और 'चंदू चाया वाला' यानी कि चंदन प्रभाकर की कमी को वो पूरा नहीं कर पाए। शो के पहले गेस्ट बॉलीवुड के 'मिस्टर खिलाड़ी' यानी कि अक्षय कुमार रहे, जिन्होंने हर बार की तरह शो में कपिल शर्मा की जमकर खिंचाई की और उनकी बोलती बंद कर दी।

फिल्म 'कठपुतली' का प्रमोशन

फिल्म 'कठपुतली' का प्रमोशन

लेकिन कपिल तो कपिल ठहरे, उन्होंने अक्षय कुमार का बदला शो में आए बाकी सितारों से ले लिया और ऐसा लिया, जिसे देखने के बाद लोग पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो गए। दरअसल शो में अक्षय कुमार फिल्म 'कठपुतली' को प्रमोट करने आए थे, साथ में फिल्म की पूरी टीम थी यानी कि अक्षय के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, निर्माता-एक्टर जैकी भगनानी, फिल्म एक्टर चंद्रचूड़ सिंह और एक्ट्रेस सरगुन मेहता भी कल के शो का अहम हिस्सा थे।

कपिल ने कही हैरानी वाली बात

कपिल ने कही हैरानी वाली बात

कपिल और उनकी टीम ने फिल्म के सभी सदस्यों संग काफी मस्ती की लेकिन जब कपिल ने लंबे वक्त बाद किसी टीवी शो में नजर आए एक्टर चंद्रचूड़ सिंह से कुछ ऐसा बोला, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी तो लोग बुरी तरह से हैरान रह गए।

'सुष संग रोमांस कम, कहीं कारण ललित मोदी तो नहीं'

'सुष संग रोमांस कम, कहीं कारण ललित मोदी तो नहीं'

दरअसल फिल्म 'कठपुतली' ने ओटीटी पर धूम मचा दी है। कपिल ने चंद्रचूड़ सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि ' आपके काम की काफी तारीफें हो रही हैं, हम आपको इससे पहले 'आर्या' वेबसीरीज में सुष्मिता सेन के साथ देख चुके हैं, वहां भी आप काफी इंप्रेसिव लगे थे लेकिन वहां आपकी और सुष्मिता सेन की लवलाइफ काफी छोटी थी, उसे देखकर आपको नहीं लगा कि कहीं उस सीरीज के निर्माता मिस्टर ललित मोदी तो नहीं थे?'

 चंद्रचूड़ सिंह शर्म से पानी-पानी हो गए

चंद्रचूड़ सिंह शर्म से पानी-पानी हो गए

कपिल की ये बात सुनकर चंद्रचूड़ सिंह शर्म से पानी-पानी हो गए और अक्षय समेत सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे लेकिन कपिल यहीं नहीं रूके, उन्होंने दोबारा चंद्रचूड़ से सवाल किया- कि 'वहां इच्छा पूरी नहीं हुई थी इसलिए 'कठपुतली' में आप रोमांस कर रहे हैं।' तब चंद्रचूड़ सिंह शर्माते हुए बोले कि 'चलिए कुछ और बातें करते हैं।'

 'बच्चे की पसंद काफी अच्छी है'

'बच्चे की पसंद काफी अच्छी है'

भले ही चंद्रचूड़ सिंह की अपील सुनकर कपिल चुप हो गए लेकिन तब तक वो अपना काम कर चुके थे। हालांकि शो में चंद्रचूड़ सिंह ने भी कपिल की तारीफ की और कहा कि उनका बेटा उनके शो का बहुत बड़ा फैन है, इस पर शुक्रिया कहते हुए कपिल शर्मा कहते है कि बच्चे की पसंद काफी अच्छी है, जिसे सुनने के बाद एक बार फिर से लोग ठहाके लगाने लगते हैं।

 ललित मोदी ने पोस्ट की थी सुष्मिता संग तस्वीरें

ललित मोदी ने पोस्ट की थी सुष्मिता संग तस्वीरें

आपको बता दें कि पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने दो महीने पहले सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन की फोटो शेयर करके उन्हें अपनी बेटरहॉफ बताया था, जिसके बाद हलचल मच गई थी। ललित मोदी ने सुष्मिता संग कुछ क्लोज तस्वीरें शेयर करके अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी, हालांकि इस पूरे मसले पर सुष्मिता सेन ने आज तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ललित मोदी ने बदली अपनी Bio Pic

ललित मोदी ने बदली अपनी Bio Pic

हालांकि 12 साल से भारत से बाहर रह रहे ललित मोदी ने अपनी बॉयो पिक दस दिन पहले बदल दी है और सुष्मिता संग अपनी तस्वीरें हटा दी हैं, जिसके बाद से अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी हैं, अब क्या सच है और क्या झूठ, ये तो सुष्मिता और ललित ही जाने लेकिन इसमें कोई शक नहीं दोनों आज भी लोगों के बीच हॉट टॉपिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+