अजय देवगन से कपिल शर्मा ने पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुनकर कॉमेडियन के उड़े होश, जानें क्या हुई बात

Kapil Sharma and Ajay Devgn: कपिल शर्मा ने अजय देवगन से उनके करियर के सबसे मुश्किल स्टंट के बारे में पूछ लिया था और फिर एक्टर ने जो जवाब दिया, उससे कपिल की बोलती ही बंद हो गई।

ajay devgan

Kapil Sharma and Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म भोला आगामी 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिलहाल अजय देवगन अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'भोला' में अजय देवगन ने न सिर्फ एक्टिंग की है, बल्कि वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं। हाल ही में अजय देवगन अपनी फिल्म की टीम के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में मूवी का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। वहीं शो में मेहमान बनकर पहुंचे अजय देवगन की कपिल शर्मा ने जमकर खिंचाई की पर अजय देवगन ने भी ऐसे जवाब दिए जिससे की कपिल शर्मा की बोलती ही बंद हो गई।

फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं अजय देवगन

फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं अजय देवगन

'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए अजय देवगन पहुंचे थे। वहीं कपिल शर्मा थोड़ा संभलकर अजय देवगन से कई तरह के सवाल करते दिखाई दिए। हालांकि वह अपने सवालों पर फिर फंस गए और अजय देवन ने कॉमेडियन की बोलती ही बंद कर दी। दरअसल कपिल शर्मा ने अजय देवगन से उनके करियर के सबसे मुश्किल स्टंट के बारे में पूछ लिया था और फिर एक्टर ने जो जवाब दिया, उससे कपिल की बोलती ही बंद हो गई।

कपिल शर्मा ने अजय देवगन से पूछा ऐसा सवाल

कपिल शर्मा की ऐसी हालत देख वहां मौजूद दर्शक, फिल्म की हीरोइन तब्बू और जज अर्चना पूरन सिंह भी जोर जोर से हंसने लगीं। इस सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से पूछ रहे हैं, 'अजय सर ने देखो कैसे कैसे स्टंट किए हैं। दो बाइक पर पैर रखकर आ रहे हैं। दो घोड़ों पर आ रहे हैं। दो जहाज पर चढ़कर आ रहे हैं और उनकी अपकमिंग फिल्म में ट्रक पर भी स्टंट किए हैं। अजय सर आपके हिसाब से आपका अब तक का सबसे मुश्किल स्टंट कौन सा रहा है?

स्टंट को लेकर अजय देवगन ने दिया ऐसा जवाब

स्टंट को लेकर अजय देवगन ने दिया ऐसा जवाब

कपिल शर्मा के इस सवाल के जवाब में अजय देवगन बोलते हैं- एक स्टंट जब मैं करता हूं न तो मेरे जबड़े में बहुत दर्द होता है। कपिल ने जब पूछा कि कौन सा? तो अजय देवगन ने जवाब दिया- जब तेरे जोक पर हंसना पड़ता है। इतना सुनते ही कपिल शर्मा किसी तरह अपनी हंसी रोकते हैं, वहीं बाकी सब लोग हंस हंसकर लोटपोट हो जाते हैं।

तब्बू की भी जमकर हुई खिंचाई

तब्बू की भी जमकर हुई खिंचाई

वहीं कपिल शर्मा ने तब्बू और दीपक डोबरियाल की भी जमकर खिंचाई की और कुछ ऐसे सवाल पूछे कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। फिल्म भोला के स्टारकास्ट के साथ ये पूरा एपिसोड काफी मजेदार रहा। कपिल शर्मा ने इस एपिसोड में अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर भी जमकर चर्चा की जो कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय के रोल में नजर आ रहे हैं।

तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है 'भोला'

आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'भोला' 3डी में रिलीज हो रही है और ऐसे में फैंस इसे देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। ये मूवी साल 2019 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। इसमें अजय देवगन और तब्बू के अलावा संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और अमाला पॉल भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+