जब थिएटर के बाहर खड़े होकर 10-10 रुपये इकट्ठा करते थे ऋषभ शेट्टी, रुला देगी 'कांतारा' डायरेक्टर की कहानी
ऋषभ शेट्टी अपनी ब्लॉबस्टर फिल्म 'कांतारा' की जबरदस्त सक्सेस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन ये सफर ऋषभ के लिए इतना भी आसान नहीं रहा।
Rishab

'कांतारा' को लेकर सुर्खियों में ऋषभ
ऋषभ शेट्टी अपनी ब्लॉबस्टर फिल्म 'कांतारा' की जबरदस्त सक्सेस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऋषभ के लिए जहां साल 2022 सक्सेसफुल रहा है, वहीं उनके दोस्त और सहयोगी रक्षित शेट्टी की इस साल की शुरुआत में 777 चार्ली भी हिट रही थी।

डायरेक्टर ने किया खुलासा
एक इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया कि, आज भले ही चीजें काफी अच्छी तरह से चल रही हैं और वे वाहवाही लूट रहे हों, लेकिन एक वक्त था, जब सिनेमाघरों के बाहर उन्हें अपनी फिल्म की टिकट लोगों को देने के लिए खड़े रहना पड़ता था और लोग आते भी नहीं थे।

ऐसे दोस्त बने ऋषभ और रक्षित
ऋषभ और रक्षित उस वक्त दोस्त बने, जब दोनों ने अपने करियर की शुरुआत क्लैप ब्वॉय और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की। रक्षित उस वक्त खुद की एक एक्टर के तौर पर पहचान बनाने की कोशिश में जुटे थे। साल 2016 में, ऋषभ ने अपने निर्देशन की शुरुआत रिकी से की थी, जिसमें रक्षित ने अहम भूमिका निभाई। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

क्या बोले ऋषभ?
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में ऋषभ ने अपनी और रक्षित की दोस्ती के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हम भावनात्मक और पेशेवर, दोनों ही रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उस वक्त शायद ही मौके मिलते रहे होंगे। हमने जो भी फिल्में की, वो काम ही नहीं कर पाईं।

थिएटर के बाहर रहते थे खड़े
रिकी का नाम ना लेते हुए ऋषभ ने कहा कि कैसे एक समय था, जब वे और रक्षित अपनी फिल्मों की टिकट देने के लिए स्क्रीनिंग के वक्त थिएटर के बाहर खड़े होते थे। डायरेक्टर कहते हैं कि हम अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के वक्त थिएटर के बाहर होते थे और लोगों से रिक्वेस्ट करते थे कि वे फिल्म देखें।

शराब खरीदने के लिए करते थे ये काम
ऋषभ बताते हैं कि वे और उनके दोस्त रक्षित शराब खरीदने के लिए 10 रुपये की टिकट बेचते थे। वो भी एक वक्त था, जो हमने देखा। लेकिन अब हमारे काम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं हर कोई समर्थन कर रहा है।

जबरदस्त कमाई कर रही 'कांतारा'
बताते चलें कि कांतारा फिल्म 30 सितंबर को कन्नड़ में रिलीज हुई थी। इसकी शानदार सक्सेस को देखते हुए और लोगों में फिल्म को लेकर बढ़ रहे जुनून को देखते हुए फिल्म को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया। 31 अक्टूबर तक फिल्म ने 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है।

हिट रही थी 777 चार्ली
777 चार्ली की बात करें, तो इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 103 करोड़ की कमाई की थी। दोनों ही फिल्में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्मों की लिस्ट में हैं।












Click it and Unblock the Notifications