Kannappa Teaser Release: 'कन्नप्पा' का दमदार टीजर रिलीज, भोलेनाथ बने अक्षय कुमार, प्रभास का दिखा नया अवतार

Kannappa Teaser Release: पिछले कुछ समय से दर्शक बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की मूवीज को देखना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में हिंदी बेल्ट के लोगों में भी साउथ की फिल्मों का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है।

साउथ की फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
बॉलीवुड के कई कलाकार भी अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करते नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, संजय दत्त, रवि किशन, अजय देवगन जैसे कई कलाकार साउथ की फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं। वहीं अब अक्षय कुमार ने भी साउथ मूवीज की तरफ रुख किया है।

Kannappa Teaser Release

फिल्म 'कन्नप्पा' का दमदार टीजर रिलीज

-अक्षय कुमार जल्द ही दक्षिण भारतीय फिल्म 'कन्नप्पा' में नजर आने वाले हैं। इसी बीच दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म 'कन्नप्पा' का टीजर रिलीज कर दिया है। लोगों को इस फिल्म के टीजर का लंबे समय से इंतजार था।

-मेकर्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म से जुड़े सभी स्टार्स का लुक जारी करते हुए उनके किरदार से लोगों को परिचित कराया था। अब फिल्म के टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है। टीजर में विष्णु मांचू थिन्नाणु के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने कबीले को दुश्मनों से बचाने के लिए युद्ध करते दिखाई दे रहे हैं।

25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी 'कन्नप्पा'

-विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' आगामी 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विष्णु मांचू, मोहन बाबू, प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार, शरत कुमार, काजल अग्रवाल, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, सप्तगिरी, मुकेश ऋषि, मधुबाला, ऐश्वर्या भास्करन, ब्रह्माजी, देवराज, रघु बाबू, शिव बालाजी, संपत राम, लवी पजनी, सुरेखा वाणी, प्रीति मुकुंदन, कौशल और अधर्स रघु जैसे कई कलाकार दिखाई देंगे।

-इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भगवान शिव का किरदार निभाया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी अक्षय कुमार भोलेनाथ के किरदान में नजर आ चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ओह माय गॉड 2 में भगवान शिव का रोल निभाया था, जिसकी जमकर तारीफ हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+