Kanika Kapoor Wedding: सिंगर कनिका कपूर ने बिजनेसमैन गौतम के साथ लिए 7 फेरे, देखें शादी की फोटोज

बेबी डॉल गाने से लोगों का दिल जीत लेने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने लंदन के बिजनेसमैन गौतम का हाथ थामकर अपनी दूसरी पारी शुरुआत कर ली है।

मुंबई, 21 मईः अपनी आवाज के जादू और अपने यूनिक स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेने वालीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने लंदन के बिजनेसमैन गौतम से शादी कर ली है। उन्होंने 20 मई को बिजनेसमैन गौतम के साथ 7 फेरे लिए और उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया है। आपको बता दें कि कनिका की ये दूसरी शादी है। शादी समारोह, सभी रस्मों के साथ लंदन में ही आयोजित किया गया था। कनिका कपूर की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरों के बाद अब शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

कनिका ने गौतम से की शादी

कनिका ने गौतम से की शादी

बेबी डॉल गाने से लोगों का दिल जीत लेने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने लंदन के बिजनेसमैन गौतम का हाथ थामकर अपनी दूसरी पारी शुरुआत कर ली है। दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत लग रहे थे। शादी की जो तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, उसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखेन में लाजवाब लग रही है। शादी के दिन दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। कनिका दुल्हन के रूप में कहर ढा रह हैं तो वहीं दूल्हे राजा गौतम भी अपनी पत्नी कनिका को लुक्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Recommended Video

    Kanika Kapoor Wedding: सिंगर Kanika Kapoor ने Gautam संग लिए 7 फेरे, देखें Photos | वनइंडिया हिंदी
    गजब का था शादी का लुक

    गजब का था शादी का लुक

    कनिका कपूर और गौतम ने 20 मई को सात फेरे लिए। शादी में कनिका ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें वह कमाल की दिख रही थीं। उनके लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया हुआ था। उन्होंने अपना लुक भारी ज्वैलरी और लाइट मेकअप से पूरा किया था। वहीं, गौतम लाइट पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। उन्होंने मैचिंग पगड़ी पहनी हुई थी और गले में डार्क कलर की माला पहनी थी।

    हल्दी की रस्म

    हल्दी की रस्म

    कनिका कपूर ने अपनी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अपनी हल्दी सेरेमनी में कनिका ने खूब धमाल मचाया था। वह अपने पति गौतम के साथ खूब नाची थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा था- जी, आई लव यू सो मच।'

    लोगों से मिल रही बधाई

    लोगों से मिल रही बधाई

    इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को नया जीवन शुरू करने पर बधाई दी थी। मशहूर कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, दोनों को बहुत- बहुत बधाई, ईश्वर का आशीर्वाद आप दोनों पर हमेशा बना रहे।

    कनिका की दूसरी पारी की शुरुआत

    कनिका की दूसरी पारी की शुरुआत

    आपको बता दें कि कनिका कपूर के पति गौतम एनआरआई बिजेनसमैन हैं। कनिका की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एनआरआई राज चंदौक से हुई थी लेकिन दोनों ने कुछ समय बाद तलाक ले लिया था। शादी के बाद उनके तीन बच्चे अयान, समारा और युवराज भी हैं। कनिका पहले पति से तलाक लेने के बाद ही मुंबई आई थीं और अपना गाना 'जुगनी जी' रिलीज किया था। इस गाने ने कनिका की किस्मत पलट दी और आज वह बॉलीवुड की मशहूर सिंगरों की लिस्ट में शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+