Kanika Kapoor Divorce: शादी के 4 साल बाद पति गौतम से अलग हुईं सिंगर कनिका कपूर, बताई रिश्ता टूटने की असल वजह

Kanika Kapoor Divorce: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली कनिका कपूर ने अपने पति और बिजनेसमैन गौतम हथिरमानी से अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने साल 2022 में लंदन में धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के करीब 4 साल बाद उनके रिश्ते का अंत हो गया है। कनिका ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस फैसले की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस मुश्किल वक्त में अपनी निजता का ख्याल रखने की अपील भी की है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कनिका कपूर ने दी अलग होने की जानकारी
कनिका कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान शेयर करते हुए पति गौतम हथिरमानी से अलग होने की पुष्टि की है। सिंगर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि काफी सोच-विचार करने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। उन्होंने साथ बिताए समय के लिए गौतम का शुक्रिया अदा किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Kanika Kapoor Divorce

'मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला किया है'

कनिका कपूर ने अपने बयान में कहा- काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ में जो समय बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे प्रति नरमी बरतें।

क्या किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से टूटा कनिका कपूर का रिश्ता?

-कनिका कपूर और गौतम हथिरमानी के अलग होने की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में थीं। हालांकि अब सिंगर कनिका कपूर ने खुद इस रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि कर दी है। इससे पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कनिका ने अपनी शादी टूटने की वजह को लेकर खुलकर बात की थी।

-कनिका कपूर ने साफ किया था कि उनके और गौतम के रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री नहीं हुई है। कनिका कपूर के मुताबिक उनकी जिंदगी में कोई दूसरा शख्स नहीं है और जहां तक उन्हें जानकारी है, गौतम की जिंदगी में भी कोई और नहीं है। उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज किया था, जिनमें कहा जा रहा था कि लागोस में रहने की अनिच्छा की वजह से उनकी शादी टूटी।

-दरअसल गौतम हथिरमानी अपने बिजनेस के सिलसिले में नाइजीरिया के शहर लागोस में रहते हैं। ऐसी खबरें थीं कि कनिका कपूर उनके साथ वहां नहीं रहना चाहती थीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंगर ने कहा था कि किसी रिश्ते के टूटने के लिए सिर्फ महिला को जिम्मेदार ठहराना गलत है।

-कनिका कपूर ने ये भी बताया था कि दूसरी बार तलाक जैसी स्थिति से गुजरना उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी मुश्किल है। उनके मुताबिक शादी में क्या हुआ और किन परिस्थितियों में दो लोगों ने अलग होने का फैसला किया, इसकी असली वजह सिर्फ वही दोनों जानते हैं।

20 मई 2022 को लंदन में हुई थी कनिका और गौतम की शादी

-कनिका कपूर और गौतम हथिरमानी एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद 20 मई 2022 को दोनों ने लंदन के एक 5 स्टार होटल में शादी कर ली थी। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।

-कनिका कपूर की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी लंदन के डॉक्टर जसप्रीत सिंह चंदोक से हुई थी। हालांकि साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी से कनिका कपूर के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम आयाना, समारा और युवराज हैं। पहली शादी टूटने के बाद सिंगर ने अकेले ही अपने तीनों बच्चों की परवरिश की और अपने करियर को भी आगे बढ़ाया।

'बेबी डॉल' से मिली थी देशभर में पहचान

-कनिका कपूर ने अपनी मेहनत और शानदार आवाज के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। साल 2012 में रिलीज हुए गाने 'जुगनी जी' से उन्हें शुरुआती लोकप्रियता मिली थी लेकिन साल 2014 में फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के गाने 'बेबी डॉल' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

-इसके बाद कनिका कपूर ने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए। उनकी आवाज में 'चिट्टियां कलाइयां', 'तुकुर तुकुर', 'गेंदा फूल' और 'ओ बोलेगा या ओ ओ बोलेगा' जैसे गाने भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए। आज भी उनके कई गाने पार्टियों और म्यूजिक प्लेलिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं।

-फिलहाल कनिका कपूप अपनी निजी जिंदगी के इस मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके अलग होने की वजह को लेकर भले ही तरह-तरह की चर्चाएं हुई हों लेकिन सिंगर ने साफ कर दिया है कि इस रिश्ते के टूटने के पीछे किसी तीसरे व्यक्ति या लागोस में रहने का मुद्दा नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस समय उन्हें और उनके परिवार को प्राइवेसी दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+