Kanika Kapoor Wedding: बॉयफ्रेंड गौतम की दुल्हन बनेंगी कनिका, शेयर की हल्दी रस्म की तस्वीरें
कनिका कपूर और उनके लॉग टाइम बॉयफ्रेंड की 20 मई को शादी होगी। इससे पहले कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। देखिए
मुंबई, 20 मई: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अब अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव पर कदम रखने जा रही हैं। जी हां कनिका कपूर अपने बॉयफ्रेंड गौतम के साथ आज यानी 20 मई को शादी करने वाली हैं। बता दें कि, कनिका और गौतम की हल्दी और मेहंदी की रस्म हो चुकी है। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कनिका ने शेयर की हल्दी रस्म की तस्वीरें
बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि, 20 मई को वह अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कनिका की ये दूसरी शादी होगी। कनिका की हल्दी और मेंहदी की रस्म पूरी हो चुकी है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
कनिका की खूबसूरत तस्वीरें
कनिका की ये शादी लंदन में होगी। उनका ये शादी वाला लुक सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बात करें उनके सोशल मीडिया पोस्ट की उन्होंने अपने होने वाले पति गौतम और अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आई कव यू सो मच'। बात करें कनिका के आउटफिट की तो कनिका ने एक शानदार पेस्टल ग्रीन आउटफिट और फ्लोरल ज्वैलरी पहनी है। इन तस्वीरों में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

कनिका को गौतम ने किया प्रपोज
एक फोटो में कनिका के होने वाले पति गौतम का रोमांटिक अंदाज नजर आया। जिसमें उन्होंने कनिका को घुटने के बल बैठ कर गुलाब दिया। इस दौरान कपल की खुशी देखने लायक थी। इन तस्वीरों में कनिका और गौतम पूरी तरह से एक दूसरे के प्यार में खोए दिखे। मेंहदी के साथ दोनों की हल्दी रस्म भी हो गई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कनिका की होगी दूसरी शादी
सिंगर कनिका का साल 2012 में राज के साथ तलाक हो गया था और अब तलाक को लंबा समय बीतने के बाद उन्होंने फिर घर बसाने का मन बनाया। बता दें कि पहले पति राज से उनके तीन बच्चे हैं। कनिका कपूर NRI बिजनेसमैन गौतम के साथ शादी करने जा रही हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। गौतम संग शादी करने को लेकर कनिका काफी उत्साहित हैं।












Click it and Unblock the Notifications