एक फिल्म से करोड़ों कमाने वाली कंगना रनौत को एमपी बनने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी? वेतन सुन उड़ जाएंगे होश
Kangana Ranaut Salary: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल कर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद बन चुकी हैं। चुनाव में शानदार जीत हासिल कर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राजनीति में धुंआधार एंट्री मारी है।
बॉलीवुड फिल्मों मे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर दिखा दिया वो राजनीति की "धांकड़" क्वीन हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को 74 हजार वोटों से हरा कर शानदार सियासी सफर की शुरूआत कर दी है।

चुनाव जीत कर सांसद बनीं कंगना रनौत बेहद खुश नजर आ रही हैं। हालांकि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुद ये बात स्वीकार की है कि उनके लिहाज से फिल्मों में काम करना राजनीति से ज्यादा आसान हैं।
तो आइए जानते हैं एक फिल्म से करोड़ों कमाने वाली कंगना रनौत को सांसद बनने के बाद क्या मिलेगी सुविधाएं और कितनी मिलेगी सुविधाएं? एक्ट्रेस से सांसद बनी कंगना की जिंदगी में क्या आएगा बदलाव?

सांसद कंगना रनौत को कितना मिलेगा भत्ता?
मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद बनीं कंगना को अब वो सभी सुविधाएं मिलेंगी जो एक लोकसभा सदस्य को मिलती है। भत्ते के रूप में हर महीने कंगना रनौत को 70 हजार रुपये दिए जाएंगे। ऑफिस खर्च के लिए हर महीने 60 हजार रुपये मिलेंगे। ये धनराशि सांसद को स्टाफ की सैलरी, ऑफिस स्टेशनरी और अन्य जरूरतों पर खर्च करना होता है।

कंगना को मिलेगा घर और ये लग्जरी सुविधाएं
एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत को रहने के लिए एक फ्री घर मिलेगा, अगर एक्ट्रेस घर नहीं लेती हैं तो उसके बदले उन्हें दो लाख रुपये हर महीने होम अलाउंस के रूप में मिलेगा।
फ्लाइट में फ्री सफर समेत मिलेगा फ्री इलाज
सांसद कंगना रनौत को हर महीने 34 बार फ्लाइट में फ्री सफर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा हर दिन के खर्च के लिए कंगना रनौत को दो हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट और मेडिकल सुविधाएं मिलेगी।
सांसद कंगना रनौत को मिलेगी ये अन्य सुविधाएं
बतौर सांसद मिलने वाली अन्य सुविधाओं में कंगना रनौत को हाई-स्पीड इंटरनेट के अलावा हर साल डेढ़ लाख तक फ्री टेलीफोन कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सांसद कंगना को 4 हजार लीटर पानी और 50 हजार यूनिट फ्री बिजली की सुविधा दी जाएगी।
कंगना रनौत को कितनी मिलेगी सैलरी?
कंगना रनौत को सांसद के तौर पर एक लाख रुपये सैलरी मिलेगी। हालांकि ये सैलरी उन्हें एक फिल्म से होने वाली कमाई के सामने ना के बराबर है लेकिन लोकसभा सदस्य के संवैधानिक पद पर देश की संसद में मंडी का प्रतिनिधित्व करना ही सबसे बड़ा सांसद कंगना रनौत के लिए सम्मान है। याद रहे कंगना रनौत एक फिल्म के लिए 15 से 16 करोड़ चार्ज करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications