घर बसाना चाहती हैं कंगना रनौत! शादी के प्लान को लेकर किया खुलासा, कहा- 'सही इंसान की तलाश...'

Kangana Rananut On Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी के प्लान को लेकर खुलकर बात की।

कंगना रनौत ज्यादातर अपने विवादित बयानों को लेकर जानी जाती हैं। लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह बहुत कम बात करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या उनका शादी और बच्चे करने का मन है? तो जानिए उन्होंने क्या जवाब दिया।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत राज शमानी के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि, क्या आप शादी करना चाहती हो? तो एक्ट्रेस ने कहा, 'हां क्यों नहीं।' इसके बाद एक्ट्रेस ने घर बसाने और बच्चों को लेकर कहा कि, 'यह सब चाहते हैं और इसके बारे में मैं भी सोचती हूं।'

कंगना रनौत ने कहा कि उनके शादी वाले बयान को लेकर विवाद हो सकता है। इसके बाद उन्होंने बताया कि शादी क्यों जरूरी है। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि हर किसी का एक साथी होना चाहिए। साथी के बिना रहना मुश्किल है, साथी के बिना रहना आसान नहीं है। क्या यह महत्वपूर्ण है। एक साथी के साथ रहना भी मुश्किल है, लेकिन एक साथी के बिना रहना और भी मुश्किल है।"

कंगना रनौत ने आगे बताया कि सही साथी को चुनने का क्या तरीका है। एक्ट्रेस ने कहा, आपको सही व्यक्ति ढूंढने की ज़रूरत नहीं है। यदि आप अपने स्वयं के साथी का पता लगा लेते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बड़ी आपदा है। कंगना ने बताया कि उनकी शादी ना करने को लेकर एक्ट्रेस के परिवार वाले भी परेशान हैं। हालांकि इस दौरान कंगना ने अपनी शादी के प्लान के बारे में कोई खुलासा नहीं किया।

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, लंबे इंतजार के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। देखना होगा कि कंगना की फिल्म को फैंस का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने अवॉर्ड को बताया था 'बेकार', इमरान हाशमी ने कसा तंज, कहा-'क्योंकि मिलना बंद हो गए'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+