पंजाब में 'इमरजेंसी' ना रिलीज होने से कंगना रनौत के दिल में है टीस, वीडियो शेयर कर दर्शकों से की मार्मिक अपील
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की रिलीज में जितनी कठनाई आई वैसी ही इसके शोज के लिए भी हो रहा है। पंजाब में इमरजेंसी को रिलीज नहीं करने दिया गया। पहले ही दिन वहां फिल्म की रिलीज पर विरोध होना शुरू हो गया। जिसके बाद सिनेमाघर मालिकों ने ये तय किया कि फिल्म को शोज नहीं लगाएंगे।
रिलीज के 3 दिन बाद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने दिल का दर्द भी शेयर किया है। उन्होंने कहा, मेरे दिल में अभी भी कुछ दर्द है। इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता था कि मेरी फिल्में पंजाब में सबसे अच्छा परफॉर्म करती हैं। अब ऐसा दिन है कि मेरी फिल्म पंजाब में रिलीज नहीं होने दी जा रही।

कंगना ने आगे कहा, ऐसे ही कुछ हमले लोगों पर कनाडा और ब्रिटेन में किए जा रहे हैं। कुछ छोटे मोटे लोगों ने ये आग लगाई हुई है। इस आग में हम और आप जल रहे हैं। दोस्तों मेरी फिल्म मेरे विचार और देश के प्रति मेरा क्या लगाव है, वो इस फिल्म से पता चलता है। आप फिल्म देखकर खुद निर्णय लीजिए कि ये फिल्म लोगों को तोड़ती है या जोड़ती है। मैं ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगी, जय हिंद।
साथ ही कंगना ने मणिकर्णिका फिल्म्स और जी स्टूडियो की तरफ से अपने दर्शकों का आभार भी व्यक्त किया है। बता दें, 3 दिनों में इमरजेंसी ने 10 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म का बजट निकलना भी मुश्किल दिख रहा है। हालांकि इस फिल्म का क्लैश अजय देवगन की आजाद से हुआ था। लेकिन उस फिल्म के भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। कंगना की ये तीसरी फिल्म है जो फ्लॉप होने की कगार में हैं।












Click it and Unblock the Notifications