'सब जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के साथ करण जौहर ने क्या किया...', कंगना रनौत ने फिल्ममेकर की फिर खोली पोल
Kangana Ranaut on Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया है कि आखिर क्यों बॉलीवुड में अपने करियर के पीक पर वह हॉलीवुड चली गईं। प्रियंका के बयान पर कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut Priyanka Chopra Karan Johar: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड को छोड़ने और कॉर्नर किए जाने के बाद अमेरिका जाने के फैसले के बारे में बात की है। प्रियंका चोपड़ा के बयान पर अब कंगना रनौत ने भी एक बाद एक कई ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने दावा किया है कि फिल्ममेकर करण जौहर की वजह से प्रियंका चोपड़ा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। कंगना ने करण जौहर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह और उनकी टीम बाहरी लोगों के खिलाफ गैंगअप करते हैं और उन्हें साइडलाइन करने में लगे रहते हैं। प्रियंका और कंगना ने 2008 में आई फिल्म फैशन में साथ काम किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्यों छोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री?
प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह बॉलीवुड में "कॉर्नर" महसूस कर रही थीं। उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि फिल्म निर्माताओं ने अचानक उन्हें फिल्मों में लेना बंद कर दिया था। प्रियंका ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उनके साथ बॉलीवुड में चल रहे राजनीति को संभालना, उनके लिए मुश्किल हो गया था।
प्रियंका ने कहा कि वह फिल्म उद्योग में 'राजनीति से थक गई' थी। प्रियंका ने कहा कि जब पानी उनके सिर से ऊपर चला गया तो उन्होंने अपनी मैनेजर अंजुला आचार्य की मदद से हिंदी फिल्म उद्योग से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ लिया और वह अपने करियर के पीक पर बॉलीवुड को छोड़ हॉलीवुड में चली गईं।

'हर कोई जानता है कि करण जौहर ने प्रियंका को बैन किया था...'
प्रियंका चोपड़ा के इस इंटरव्यू वाले खबर को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, ''प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड के बारे में कहना है कि लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप किया, उन्हें धमकाया, बुली किया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया।' जिस महिला ने अपने दम पर सबकुछ हासिल किया, एक सेल्फ मेड विमन को, इन लोगों ने भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें (प्रियंका चोपड़ा) बैन कर दिया था।''

'शाहरुख के साथ उनकी दोस्ती ने...'
कंगना रनौत ने आगे लिखा, ''मीडिया ने करण जौहर के साथ प्रियंका चोपड़ा के हो रहे मनमुटाव के बारे में खूब बढ़ा-चढ़ा कर लिखा क्योंकि शाहरुख खान के साथ उनकी दोस्ती थी। हमेशा से ही ऐसे आउटसाइडर्स की तलाश में रहने वाले इन मूवी माफिया को प्रियंका चोपड़ा के रूप में एकदम सही पंचिंग बैग मिल गया। उन्हें इस हद तक परेशान किया गया कि वह भारत छोड़कर ही चली गईं।''

कंगना ने जमकर करण जौहर को सुनाया...
कंगना रनौत ने आगे लिखा, ''इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, मतलबी और टॉक्सिक व्यक्ति को फिल्म इंडस्ट्री के कल्चर और एनवायरमेंट को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान के वक्त आउटसाइडर्स के लिए बिल्कुल भी ऐसी नहीं थी। इस आदमी (करण जौहर) के गैंग और पीआर माफिया पर छापे मारे जाने चाहिए और आउटसाइडर्स को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।''












Click it and Unblock the Notifications