Kangana Ranaut ने ड्रग्स को लेकर कहा कुछ ऐसा कि हो गया भारी बवाल, जानें अब क्या बोल दिया BJP सांसद ने
Kangana Ranaut Controversy: बीजेपी एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अक्सर ही अपने बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं। अब उन्होंने ड्रग्स को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनके बयान की वजह से हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तनाव भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश में भी युवा ड्रग्स यानी नशे की लत में पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अगर जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो हिमाचल का हाल भी पंजापब की तरह हो जाएगा।
कंगना रनौत के बयान पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा सांसद पर गैर-जिम्मेदार बयान देने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि कंगना रनौत पंजाब पर आरोप लगाने से पहले भाजपा शासित राज्यों का सर्वेक्षण करना चाहिए। इससे पहले कई बार और भी कंगना अपने बयानों की वजह से चर्चा में रही हैं। किसान आंदोलन पर भी उन्होंने विवादित बयान दिया था।

Kangana Ranaut सांसद बनने के बाद भी रहती हैं विवादों में
कंगना रनौत के ड्रग्स पर दिए बयान से बीजेपी ने भी खुद को अलग कर लिया है। बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह उनकी निजी राय है। कंगना जबसे मंडी से चुनाव जीतकर आई हैं लगातार अपने बयानों की वजह से विवाद में रहती हैं। उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर भी विवादित बयान दिया था कि उनका टेस्ट होना चाहिए कि वह कौन सी ड्रग्स लेते हैं। किसान आंदोलन पर दिए बयान पर बीजेपी ने उन्हें लताड़ भी लगाई थी। मंडी में आई बाढ़ के दौरान जब वह अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने गई थीं, तब भी उनकी काफी आलोचना हुई थी।
यह भी पढ़ें: मंडी हादसे में 7 की मौत पर CM सुक्खू ने जताया शोक, उधर कंगना के सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़क उठे लोग
बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा था कि मेरे पास कोई कैबिनेट नहीं है, मैं कैसे किसी की मदद कर सकती हूं। मेरे दो भाई ही मेरे कैबिनेट हैं। इसके अलावा, उन्होंने एक टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा था कि मुझे नहीं पता था कि सांसद बनने पर इतना काम करना होता है। मुझे बताया गया था कि साल में 25-30 दिन ही काम करना होगा। बाकी समय मैं फिल्में कर सकती हूं।
यह भी पढ़ें: अब विपक्ष पर क्यों भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, संसद के पहले दिन ही लगाया गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications