कंगना रनौत के शो लॉक अप" ने बनाया नया रिकॉर्ड, लॉन्च के 48 घंटों में मिले इतने करोड़ व्यूज
कंगना रनौत के शो लॉक अप" ने बनाया नया रिकॉर्ड, लॉन्च के 48 घंटों में मिले15 मिलियन व्यूज
मुंबई, 02 मार्च : कंगना रनौत इन दिनों अपने पहले रियालिटी शो लॉकअप के कारण काफी चर्चा में हैं। ये इस शो को होस्ट कर रही हैं, कंगना रनौत के इस रियालिटी शो ने लॉच के 48 घंटों में नया कीर्तिमान बना लिया है।

अनोखे कॉन्सेप्ट से दर्शकों का खींचा ध्यान
कंगना रनौत निडर रियलिटी शो लॉक अप: बदमाश जेल, टॉर्चर गेम, लॉक अप बदमाश जेल अत्याचारी खेल अब एमएक्स और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो ने अपने अनोखे कॉन्सेप्ट से दर्शकों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी बटोरी है ।

कंटेंट क्वीन एकता कपूर का है ये शो
कंटेंट क्वीन एकता कपूर इस बार ट्रेंडसेटर शो लेकर आई हैं जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है। यह इस बात से साबित होता है कि शो ने रिलीज के महज 48 घंटों में 15 मिलियन व्यूज बटोर लिए हैं ।

16 विवादित हस्तियों को जेल में कर दिया गया है बंद
लॉक अप एक अनूठा शो है जिसमें 16 सबसे विवादित हस्तियों को केवल आवश्यक सुविधाओं के साथ जेल में बंद कर दिया गया है।

दर्शकों को खींच रही शो की ये बात
27 फरवरी को शो के लाइव होने के बाद से दर्शक शो को अपना प्यार दे रहे हैं। इन सेलेब्रिटीज की पर्सनालिटी और उनसे जुड़े विवाद दर्शकों को इस शो की ओर खींच रहे हैं।

जबरदस्त ट्रेंड कर रहा लॉकअप
बतौर होस्ट कंगना अपने कूल और कैजुअल अंदाज से लॉकअप के माहौल में गर्मी बढ़ा रही हैं। इस शो के रिलीज होने के बाद से ही यह शो इंटरनेट पर छा गया है। लॉक अप ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो डिजिटल में पहली बार है। लॉन्च के महज 48 घंटों में ही शो ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है और व्यूज के मामले में जबरदस्त ट्रेंड करने लगा है।

कंगना रनौत का जानें रिएक्शन
शो की होस्ट बनी एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा शो को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से मैं बेहद खुश हूं। यह एक बहुत ही अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ एक अलग शो है और मुझे खुशी है कि इसे दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है। एमएक्स मीडिया के सीईओ करण बेदी ने कहा प्रतियोगियों की रोमांचक लाइन-अप और एक होस्ट के रूप में कंगना रनौत की ताकत का एक प्रमाण है।

कई नामी चेहरे हैं शो का हिस्सा
फिलहाल कंगना रनौत की जेल में निशा रावल, मुनव्वर फारूकी, पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, स्वामी चक्रपाणि, सिद्धार्थ शर्मा, अंजलि अरोड़ा, बबीता फोगट, शिवम शर्मा, सारा खान, पायल रोहतगी, तहसीन पूनावाला और सायशा शिंदे कैद हैं ।












Click it and Unblock the Notifications