Lock Upp: कंगना ने किया खुलासा-क्यों एकता ने उन्हें चुना इस शो का होस्ट

मुंबई, 09 मार्च: कंगना रनौत के शो लॉक अप ने पहले हफ्ते के अंदर ही टॉप शोज की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। जेल थीम पर बने इस शो में शामिल हुए कंटेस्टेंट जमकर वायरल कंटेंट दे रहे हैं। वहीं इस शो के चर्चा का एक कारण इसकी होस्ट कंगना रनौत हैं। लेकिन कंगना और एकता कपूर के बीच अनबन सभी को पता है। इसके बाद भी एकता के शो में कंगना को होस्ट बनाना हर किसी को चौंकाने वाला था। अब कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया है कि, क्यों एकता ने उन्हें इस शो का होस्ट बनाया है।

कंगना ने बताई वजह

कंगना ने बताई वजह

एएनआई को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बताया कि, कैसे एकता स्क्रीन पर एक किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के बजाय उन्हें एक अलग व्यक्तित्व के रूप में देखने के लिए उत्सुक थी। कंगना ने बताया कि, एकता ने कहा कि आप स्क्रीन पर बहुत मजबूत महिलाओं की भूमिका निभाती हैं लेकिन आप जानती हैं कि आप कितनी मजबूत हैं और आपका व्यक्तित्व कितना मजबूत है। मैं आपको प्रोजेक्ट करने और अपने मजबूत व्यक्तित्व का उपयोग करते देखना चाहती हूं। मैं आपको एक व्यक्ति के रूप में देखना चाहती हूं।

नेपोटिज्म को लेकर कंगना ने की थी आलोचना

नेपोटिज्म को लेकर कंगना ने की थी आलोचना

इससे पहले आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कंगना एकता की अपने पिता जितेंद्र के नाम का उपयोग नहीं करने को लेकर आलोचना की थी। कंगना ने कहा था कि लोग हर स्थिति में कुछ फायदे और नुकसान लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि भाई-भतीजावाद कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "हम लोगों को वह करने से नहीं रोक सकते जो वे करना चाहते हैं। एकता अपने पिता के नाम, शोहरत, वैभव, उनकी संपत्ति हर तरह से उनकी असली वारिस है और इससे कोई इनकार नहीं कर सकता और इसकी किसी को चिंता भी नहीं होनी चाहिए, है ना? मेरा मतलब है, किसी को इस पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए?

हर वीक 1 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं कंगना

हर वीक 1 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं कंगना

कंगना का ये नया शो 10 हफ्तों तक चलने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत को शो के लिए बड़ी रकम दी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत हर एपिसोड के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लॉक अप शो के लिए कंगना को 25 करोड़ रुपये की फीस दी जा रही है। वहीं इस शो में शामिल कई सितारे हर हफ्ते लाखों रुपए फीस चार्ज कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+