अमिताभ बच्चन पर आखिर क्यों भड़कीं कंगना रनौत? महानायक को कहा 'बॉलीवुड माफिया गैंग्स', जानें पूरा मामला
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर भड़क उठीं। लेकिन, इस बार उनका निशाने पर अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ हैं। जिसकी असल वजह फिल्म गणपति की रिलीज डेट है।
Kangana Ranaut on Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के निर्देशन में बन रही फिल्म इस साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन, अब फिल्म की रिलीज डेट अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' की रिलीज डेट से क्लैश हो रही है। जिसकी वजह से कंगना काफी गुस्से में आ गईं और उन्होंने टाइगर और अमिताभ बच्चन पर कड़ा प्रहार किया।

टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन पर भड़कीं कंगना रनौत
आपको बता दें कि, कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी और अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत इस साल 20 अक्टूबर को एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में दोनों फिल्में क्लैश कर रही हैं तो भला कंगना रनौत चुप कैसे रह सकती हैं। अब कंगना रनौत ने फिल्म क्लैश होने पर बुधवार शाम को ट्विटर पर गणपत मेकर्स पर निशाना साधा।

गणपत के मेकर्स को सुनाई खरी खोटी
कंगना रनौत ने फिल्म गणपत के मेकर्स पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा, '20 अक्टूबर की तारीख को उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज के लिए क्यों चुना जबकि पूरा अक्टूबर फ्री है। नवंबर, दिसंबर और सितंबर भी हैं'। एक्ट्रेस ने इस बात का भी हिंट दिया कि, वह अब रिलीज डेट के बदलाव पर विचार करेंगी और जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा तभी रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट होगी।
'आज मिस्टर अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ ने..'
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट पर अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, 'आज मिस्टर अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ ने 20 अक्टूबर को अपनी मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की। हां हां लगता है पैनिक मीटिंग हो रही है बॉलीवुड माफिया गैंग्स में।" कंगना रनौत यहीं नहीं रूकी उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया।
इमरजेंसी की रिलीज डेट पर विचार करेंगी कंगना
कंगना रनौत अपने अगले ट्वीट पर लिखती हैं कि, 'अब इमरजेंसी की रिलीज डेट मैं ट्रेलर के साथ ही एक महीने पहले ही अनाउंस कर दूंगी। जब सारा साल फ्री है तो क्लैश की जरूरत क्यों है भाई?? ये बुरी हालत है इंडस्ट्री की फिर भी इतनी दुर्बुद्धि, क्या खाते हो यार तुम सब, इतने सेल्फ डिस्ट्रक्टिव कैसे हो?"

साल 2022 में इमरजेंसी की हुई अनाउंसमेंट
आपको बता दें कि, कंगना रनौत ने साल 2022 में ही फिल्म इमरजेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। एक्ट्रेस ना केवल इसमें लीड रोल कर रही हैं बल्कि वह अपने करियर में पहली बार फिल्म को डायरेक्ट भी कर रही हैं। फिल्म इमरजेंसी की कहानी एक पॉलिटिकल ड्रामा पर आधारित है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications