'इंडियन का मतलब गुलाम था' India और Bharat की बहस पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बताया पूरा इतिहास
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दो साल पहले भारत का नाम बदलने पर एक ट्वीट किया था। अब इंडिया और भारत को लेकर हो रही जोरदार बहस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Kangana Ranaut on India Vs Bharat: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। अब इंडिया और भारत को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई है। जिस पर अब तक तमाम बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं अब कंगना रनौत ने इंडिया को बदलकर भारत लिखे जाने का समर्थन किया।
कंगना रनौत ने दो साल पहले भारत का नाम बदलने पर ट्वीट किया था जिसको लेकर खूब विवाद भी हुआ था। अब इसी पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ट्वीट किया। कंगना रनौत ने लिखा, "और कुछ लोग इसे काला जादू कहते हैं। यह बस ग्रे मैटर है...सभी लोगों को बधाई। एक गुलाम नाम से मुक्ति। जय भारत।"

इसके अलावा कंगना रनौत ने अपने अन्य ट्वीट में लिखा, 'इस नाम में प्यार करने जैसा क्या है। सबसे पहले तो वह सिंधु का उच्चारण नहीं कर सके तो उसे बिगाड़कर INDUS कर दिया। फिर कभी हिंदोस तो कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके INDIA बना दिया। साथ ही भारत का इतना महत्वपूर्ण मतलब है इंडिया का मतलब क्या है? मैं जानती हूं वह पहले हमें रेड इंडियंस कहते थे क्योंकि उस वक्त इंडियंस का मतलब गुलाम होता था। उन्होंने हमें ये नाम दिया क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी। साथ ही यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।'
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में वह राजा के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म इमरजेंसी में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। जो कि 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications