'दुश्मनी' भूल कंगना रनौत ने जमकर की जावेद अख्तर की तारीफ, बोलीं-घर में घुस के मारा...

Kangana Ranaut praises Javed Akhtar, कवि-गीतकार जावेद अख्तर उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने लाहौर पहुंचे थे।

 Kangana Ranaut praises Javed Akhtar remark on 26/11 Mumbai incident during Pakistan event

Kangana Ranaut praises Javed Akhtar,अभिनेत्री कंगना रनौत ने कवि-गीतकार जावेद अख्तर की जमकर तारीफ की है। कभी जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाने वाली कंगाना रनौत ने उनकी हाल ही में पाकिस्तान में 26/11 के आतंकवादी हमलों को लेकर की गई टिप्पणी की प्रशंसा की है। पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने कहा था कि, भारतीयों को यह नहीं भूलना चाहिए कि 26/11 के हमलों के अपराधी पाकिस्तानी खुलेआम घूम रहे हैं।

जावेद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे पाकिस्तान

जावेद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे पाकिस्तान

कवि-गीतकार जावेद अख्तर उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने लाहौर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि आप कई बार पाकिस्तान आ चुके हैं। जब आप वापस जाएंगे तो क्या अपने लोगों से कहेंगे कि पाकिस्तानी अच्छे लोग हैं। इस सवाल के जवाब में अख्तर ने कहा- हमें एक-दूसरे पर इल्जाम नहीं लगाना चाहिए। इससे कोई मसला हल नहीं होगा।

''मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादी नॉर्वे या इजिप्ट से नहीं आए थे?''

जावेद अख्तर ने कहा कि, हमने देखा है कि मुंबई पर हमला कैसे हुआ। वो आतंकवादी नॉर्वे या इजिप्ट से नहीं आए थे। वो आतंकवादी आपके देश में ही खुलेआम घूम रहे हैं। यह शिकायत अगर हिंदुस्तानियों के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए। जावेद अख्तर ने आगे कहा कि, मैं तकल्लुफ से काम नहीं लूंगा। हमने नुसरत फतेह अली खान, मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फक्शंस करवाए लेकिन पाकिस्तान में कभी लता मंगेशकर का फंक्शन नहीं हुआ। कंगना ने अब उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

कंगना बोलीं-जय हिंद जावेद साब, घर में घुस के मारा...

कंगना बोलीं-जय हिंद जावेद साब, घर में घुस के मारा...

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि, जब मैं जावेद साब की पोइट्री सुनती हूं तो लगता है था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पे इतनी कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में, तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में... जय हिंद जावेद साब। घर में घुस के मारा... हाहा!

जावेद अख्तर के कई वीडियो हो रहे हैं वायरल

इसके अलावा पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह जावेद अख्तर के साथ एक गाना गाते नजर आ रहे हैं। इसमें अली, जावेद अख्तर का लिखा हुआ गाना "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गा रहे हैं। जावेद अख्तर भी अली जफर के साथ गाना में ताल से ताल मिलते नजर आए। इस महफिल में दूसरे पाकिस्तानी कलाकार और सेलेब्रिटीज मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+