कंगना रनौत ने 'रामायण' को लेकर कह दी बड़ी बात, एक तीर से साधे दो निशाने! बिना नाम लिए कसा तंज

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फिल्मी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। हाल ही में उन्होंने पौराणिक फिल्मों में किरदारों की पोशाक और प्रस्तुति को लेकर सवाल उठाए।

कंगना रनौत ने सीधे तौर पर किसी फिल्म या कलाकार का नाम नहीं लिया। इसके बावजूद उनकी पोस्ट को रणबीर कपूर और साई पल्लवी की आने वाली फिल्म 'रामायण' से जोड़कर देखा जा रहा है।

Kangana Ranaut

पुराने सिनेमा की तारीफ, नई फिल्मों पर सवाल

कंगना रनौत 18 सितंबर को एक पुरानी भक्ति फिल्म का वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा,

"जैसे-जैसे लोगों की पहुंच आधुनिक तकनीक तक बढ़ रही है, वैसे-वैसे फिल्मों में पौराणिक किरदारों की प्रस्तुति पीछे जाती दिख रही है। आज की कई फिल्मों में हजारों साल पुराने पात्रों को ऐसे कपड़े पहनाए जाते हैं, जैसे वे किसी मौजूदा टीवी धारावाहिक का हिस्सा हों। ऐसा लगता है कि पोशाक तैयार करने वालों ने शास्त्रों में दिए गए विवरण पर ध्यान नहीं दिया। कई दशक पहले बिना वीएफएक्स और सीजीआई के फिल्मकार पौराणिक किरदारों को शास्त्रीय वर्णन के करीब दिखाने की कोशिश करते थे। इसका उदाहरण जय मीनाक्षी अम्मा जैसी फिल्मों में देखा जा सकता है।"

कंगना ने अपनी पोस्ट में 'रामायण' या इसके किसी कलाकार का नाम नहीं लिया। फिर भी उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर किरदारों के लुक और वेशभूषा पर सोशल मीडिया में बहस चल रही है।

Kangana Ranaut

'रामायण' के लुक पर क्यों उठ रहे सवाल?

फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी और कैकेयी की भूमिका में नजर आने वाली लारा दत्ता के लुक पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने पोशाक की आधुनिक शैली पर सवाल उठाए। वहीं, कुछ दर्शकों ने इन लुक्स की तुलना पुराने टीवी के पौराणिक धारावाहिकों से की।

फिल्म की पोशाक डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला ने इस चर्चा पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि कपड़ों को तैयार करते समय सांस्कृतिक संदर्भ, फिल्म की जरूरतें और बड़े स्तर पर निर्माण जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा गया। उनका उद्देश्य रामायण काल के पहनावे की किसी एक ऐतिहासिक तस्वीर की हूबहू नकल करना नहीं था। डिजाइनरों ने यह भी बताया कि भारतीय महाकाव्य को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना अपने आप में एक बड़ी रचनात्मक चुनौती है।

रामायण पर पहले भी बोल चुकी हैं कंगना

कंगना का यह पहला बयान नहीं है, जिसे 'रामायण' से जोड़कर देखा जा रहा है। साल 2023 में उन्होंने रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका के लिए चुने जाने पर निराशा जताई थी।

उस समय उन्होंने अभिनेता को लेकर निजी आरोप भी लगाए थे और उनकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए थे। कंगना ने 'ब्रह्मास्त्र' फिल्मों में रणबीर के भगवान शिव से जुड़े किरदार पर भी टिप्पणी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+