कंगना का सनसनीखेज आरोप, इस बॉलीवुड स्टार ने कराया सामंथा और नागा चैतन्या का तलाक
कंगना ने आमिर पर लगाया सामंथा और नागा चैतन्या में तलाक कराने का आरोप
मुंबई, 4 अक्टूबर: दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभु और एक्टर नागा चैतन्य ने हाल ही में तलाक का ऐलान किया है। सामंथा और नागा के पति-पत्नी के रूप में अलग होने के फैसला पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि इसमें कंगना ने काफी अजीबोगरीब बयान दिया है। कंगना ने सीधा नाम नहीं लिया है लेकिन उन्होंने आमिर खान पर नागा और सामंथा के बीच तलाक कराने का आरोप लगाया है।

कंगना ने लिखी है लंबी पोस्ट
कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, अजकल तलाक की संस्कृति कहीं ज्यादा बढ़ रही है। हाल ही में साउथ के एक्टर ने हाल में शादी के 4 साल बाद और 10 साल से ज्यादा की रिलेशनशिप के बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। यह हाल में एक बॉलीवुड सुपरस्टार के संपर्क में आए थे जिन्हें बॉलीवुड के तलाक एक्सपर्ट के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कई औरतों और बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी है और वह उन्हें भड़का रहे हैं। सभी को पता है मैं किसकी बात कर रही हूं।

कंगना का आमिर पर निशाना
कंगना के पोस्ट से साफ है कि वो आमिर खान की ओर इशारा कर रही हैं। नागा चैतन्या ने हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इन दौरान नागा और आमिर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। कुछ ही दिन पहले आमिर खान हाल में नागा चैतन्य और नागार्जुन के साथ डिनर करते भी नजर आए थे। हाल ही में आमिर और किरण का तलाक भी हुआ है।

रामगोपाल का भी ट्वीट
राम गोपाल वर्मा ने भी बिना किसी का नाम लिए तलाक को लेकर कुछ ऐसे ट्वीट किए हैं, जिनका इशारा नागा और सामंथा की ओर लग रह है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, तलाक को शादी से ज्यादा सेलिब्रेट करना चाहिए, क्योंकि शादी में आप नहीं जानते कि आप किस ओर जा रहे हैं, जबकि तलाक में आप को पता होता है कि आप कहां से बाहर निकल रहे हैं। शादी नरक में होती है और तलाक स्वर्ग में बनते हैं। उन्होंने आगे लिखा, ज्यादातर शादियां उतने दिन भी नहीं चल पाती हैं, जितने दिनों तक उनके शादी के फंक्शन चलते हैं।

सामंथा ने किया था पोस्ट
सामंथा ने 2 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने और नागा ने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। बीते कुछ समय से दोनों के बीच अनबन और तलाक की खबरें मिल रही थीं। अब खुद ही उन्होंने बता दिया है कि दोनों अलग हो रहे हैं। सामंथा और नागा चैतन्य ने कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी। दोनों को साउथ इंडियन सिनेमा के फेवरेट कपल कहा जाता था। हालांकि दोनों की शादी चार साल ही चली। पिछले काफी वक्त से दोनों के रिश्ते में दूरियों की खबर सामने आ रही थी, जो कि सही साबित हुईं।

दोनों ही साउथ इंडस्ट्री के स्टार कलाकार
सामंथा और चैतन्य दोनों ही साउथ के सफल कलाकार हैं। सामंथा ने तेलुगू और तमिल में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो मॉडलिंग में फिल्मों में आई हैं। वहीं नागा चैतन्य साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्य भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications