कंगना रनौत के घर पसरा मातम, इस करीबी की मौत से टूट गईं एक्ट्रेस, हुई ऐसी हालत

Kangana Ranaut Nani Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस की नानी का निधन हो गया है। कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

कंगना रनौत की नानी का निधन
कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी लोगों को दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया किया कि गत 8 नवंबर 2024 को उनकी नानी ने अंतिम सांस ली। फिलहाल उनका पूरा परिवार दुख में डूबा हुआ है। कंगना रनौत ने एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल का दर्द बयां किया है।

Kangana Ranaut Nani Passed Away

कंगना ने लिखा इमोशनल पोस्ट
कंगना रनौत की ये इमोशनल पोस्ट देखकर उनके फैंस भी काफी भावुक हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों बात करते हुए और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने भावुक कर देने वाला नोट लिखा है।

नानी के बारे में कंगना ने कही ऐसी बात
कंगना रनौत ने सोशल मीडिय पर लिखा है- कल रात मेरी नानी इंद्राणी ठाकुर जी का देहांत हो गया है। सारा परिवार शोक में है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। अपने अगले पोस्ट में कंगना रनौत ने अपनी नानी के बारे में कई बातें बताई हैं कि कैसे उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश की थी।

कंगना रनौत ने कहा- नानी एक असाधारण महिला थीं
कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मेरी नानी एक असाधारण महिला थीं, उनके 5 बच्चे थे। नाना जी के पास सीमित संसाधन थे, फिर भी उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके सभी बच्चे अच्छे इंस्टीट्यूट में उच्च शिक्षा हासिल करें और उन्होंने जोर दिया कि उनकी विवाहित बेटियों को भी काम करना चाहिए और अपना खुद का करियर बनाना चाहिए।

'नानी की बहुत याद आ रही है'
कंगना रनौत ने आगे लिखा है- यहां तक कि उनकी बेटियों को भी सरकारी नौकरी मिली जो उन दिनों एक दुर्लभ उपलब्धि थी। उनके सभी 5 बच्चों महिलाओं समेत सभी का अपना करियर था। उन्हें अपने बच्चों के करियर पर बहुत गर्व था। नानी की बहुत याद आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+