'करण जौहर पैसे देकर कुछ भी..' कंगना रनौत ने RARKPK की सक्सेस पर उठाए सवाल, शेयर किया फिल्ममेकर का वीडियो
कंगना रनौत और फिल्म निर्माता करण जौहर के बीच लंबे समय से कोल्ड वार जारी है। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस ने करण को निशाने पर लिया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि करण पैसे देकर अपनी फिल्में हिट कराते हैं।
Kangana Ranaut Slams Karan Johar: हाल ही में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो बीते तीन दिनों में फिल्म 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन लगता है करण जौहर की यह सक्सेस कंगना रनौत को कुछ रास नहीं आ रही।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत करण जौहर पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अब उन्होंने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर करण को आड़े हाथों लिया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि पैसा फेंककर कुछ भी करा सकते हैं।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर करण जौहर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पेड पीआर का जवाब दे रहे हैं। करण कहते हैं कि, नंबर्स बदले जा सकते हैं पैसा देकर कुछ भी कराया जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन पर लिखा, 'करण जौहर जी कह रहे हैं कि मैं पैसा फेंककर कुछ भी कर सकता हूं। मूवी हिट को फ्लॉप, फ्लॉप को हिट करा सकता हूं। दिन को रात और रात को दिन साबित कर सकता हूं, सिर्फ पैसे फेंककर। आपको क्या लगता है, करण जौहर सही बोल रहे हैं?'
खैर कंगना रनौत यहीं नहीं रूकीं उन्होंने अपने अन्य पोस्ट में लिखा, 'ऐसा घृणा वाले काम कोई क्राइम नहीं है। लेकिन, लोगों के परसेप्शन को बदलने के लिए सबसे अच्छे को खराब और खराब को अच्छा करना दुर्भावनापूर्ण है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री एक डूबते जहाज की तरह है, हमें इसकी जरूरत है। इसे अपने अंदर गहराई से देखें और यह भी देखें कि हमारे अपने जहाज में छेद की आखिर वजह क्या हो सकती है। आशा है कि आपको बेहतर समझ आएगा।'
इसके अलावा कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में करण जौहर का एक वीडियो शेयर किया। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, "पेड पीआर की ग्लोरियसनेस मैं कुछ भी लिखने के लिए पैसे खर्च कर सकता हूं... मैं कोई भी पेपर खरीद सकता हूं... इतना घमंड तो रावण को भी नहीं था।"
बता दें कि, करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर और आलिया के अलावा जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी मुख्य किरदार निभाया।












Click it and Unblock the Notifications