Kangana Ranaut को हुआ डेंगू, तेज बुखार और घटते ब्लड सेल के बीच भी कर रहीं काम, सामने आई तस्वीरें
मुंबई, 08 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों डेंगू से पीड़ित हैं। तेज बुखार और घटते ब्लड सेल के बाद उनको आराम करने की जरूरत है, लेकिन एक्ट्रेस अपनी हेल्थ को नजरअंदाज करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में बिजी हैं। कंगना ने डेंगू और फीवर होने के बाद भी अपना काम नहीं रोका और लगातार सेट पर मौजूद हैं। उनकी प्रोडक्शन टीम ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ फोटोज शेयर करते हुए बीमार होने के बाद भी काम करने पर उनकी सराहना की है।

प्रोडेक्शन हाउस ने दी कंगना की तबीयत की जानकारी
कंगना की तबीयत की जानकारी शेयर करते हुए उनके प्रोडेक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की तस्वीरों के साथ इस बात का जिक्र किया। इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि "जब आप डेंगू से पीड़ित होते हैं, खतरनाक रूप से व्हाइट ब्लड सेल्स कम है और तेज बुखार है। फिर भी आप काम पर आते हैं, यह जुनून नहीं है, यह पागलपन है... हमारी चीफ कंगना रनौत हम सभी के लिए इंस्पिरेशन हैं।"

'गेट वेल सून कंगना रनौत मैम'
मणिकर्णिका फिल्म्स की टीम ने एक्ट्रेस कंगना की तीन फोटो अपने इंस्टा स्टोरीज पर शेयर की है, जिसमें से एक तस्वीर में जहां एक्ट्रेस लैपटॉप पर काम करती दिखाई दे रही हैं। तो दूसरी तस्वीर में उनके हाथ में कुछ है और वो उसे गौर से देख रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में 'गेट वेल सून कंगना रनौत मैम लिखा है।

'शरीर बीमार होता है, आत्मा नहीं', कंगना ने दिया जवाब
तीसरी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मोर पावर टू द क्वीन'। टीम की तरफ से शेयर की गई पिक्चरों पर खुद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कमेंट करते हुए उनकी रीपोस्ट की, जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा कि थैंक्यू टीम, शरीर बीमार होता है, आत्मा नहीं। इतने प्यारे शब्दों के लिए थैंक्स।

अब 'इमरजेंसी' का निर्देशन कर रहीं कंगना
आपको बता दें कि 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर से फिल्म 'इमरजेंसी' का निर्देशन कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया था। जिसमें बताया था कि इमरजेंसी का शूट शुरू हो चुका है। फिल्म 25 जून, 1975 को इंदिरा गांधी द्वारा घोषित इमरजेंसी पर बेस्ड है।

इमरजेंसी और तेजस दिखाई देंगी कंगना
मालूम हो कि इससे पहले कंगना ने 'थलाइवी' में तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता और मणिकर्णिका में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरजेंसी के अलावा कंगना तेजस में भी दिखाई देंगी, जिसमें वो एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications