'ऐश्वर्या राय से ज्यादा अच्छी हैं कंगना रनौत, पूर्व मिस वर्ल्ड तो...', हेयर स्टाइलिस्ट का चौंकाने वाला खुलासा

Kangana Ranaut Or Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा चुनाव 2024 जीतने वाली कंगना रनौत इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हर जगह कंगना के थप्पड़ कांड की जोरों पर चर्चा हो रही है। हालांकि इसी बीच सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मारिया ने कंगना रनौत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि कंगना थोड़ी मुंहफट हैं लेकिन दिल की बहुत अच्छी हैं।

कंगना रनौत और ऐश्वर्या राय की तुलना
इसके साथ ही मारिया ने कंगना रनौत की तुलना पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के साथ भी की है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मारिया ने ऐश्वर्या राय बच्चन और कंगना रनौत के बिहेवियर को लेकर कई सारी बातें बताईं। मारिया ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'देवदास' के 'सिलसिला ये चाहत का' गाने के लिए ऐश्वर्या राय के बालों को स्टाइल किया था।

Aishwarya Rai

ग्रीस में हुई थी ऐश्वर्या राय से मुलाकात
बॉलीवुड नाउ को दिए इंटरव्यू में मारिया ने बताया कि एक बार किसी काम से ग्रीस गई थीं। वह पर जहां वो रुकी थीं वहां काफी अंधेरा था और अजीब सी सीढ़ियां थीं। ऐसे में मारिया ने देखा कि उन सीढ़ियों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एकसाथ नीचे उतर रहे थे।

ऐश्वर्या राय ने मुझे पहचाना लेकिन सोझ समझकर बात की
मारिया ने कहा- मुझे लगा था कि ऐश्वर्या राय इतने सालों बाद मुझे नहीं पहचानेंगी। इसलिए मैंने कोई हाय हेलो नहीं किया। लेकिन ऐश्वर्या ने मुझे पहचान लिया था और मुझे देखते ही कहा- मारिया तुम यहां कैसे। मैंने उन्हें बताया कि मैं यहां कंगना रनौत की हेयर स्टाइलिस्ट बनकर आई हूं।

'कंगना रनौत का नेचर काफी अच्छा है'
मारिया ने कहा कि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का नेचर काफी अमेजिंग हैं लेकिन वह सोच समझकर ही बात करती हैं। वह ज्यादा घुलती मिलती नहीं हैं। इसके विपरीत कंगना रनौत का नेचर काफी अच्छा है। वह सबके साथ फ्रेंडली हो जाती हैं। मुझे ऐश्वर्या राय से ज्यादा अच्छी कंगना लगी हैं।

'कंगना रनौत मुंहफट हैं लेकिन दिल की अच्छी हैं'
सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मारिया ने कहा- कंगना रनौत मुंहफट हो सकती है लेकिन उनका दिल बहुत अच्छा है। वह मेरे साथ बैठकर खाना तक का लेती थीं। मेरे साथ बहुत सारी बातें करती थीं। मारिया ने कहा कि उन्होंने कई सारी हीरोइनों के लिए हेयर स्टाइलिस्ट का काम किया है लेकिन सबसे अच्छी एक्ट्रेस उन्हें कंगना ही लगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+