Lock Upp Show: देखें कौन-कौन बनने जा रहा है जेलर कंगना का कैदी? यहां है पूरी लिस्ट
मुंबई, 27 फरवरी। इन दिनों बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत अपने नए रियलिटी शो 'लॉकअप' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में 72 दिनों तक प्रतियोगियों को बंद होकर रहना पड़ेगा। इस शो की जेलर होंगी कंगना रनौत और ये शो 24x7 स्ट्रीम होगा। एक नए तरह के कान्सेप्ट वाले इस शो में कुल 16 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे लेकिन पहले केवल 12 लोगों को ही शो में एंट्री दी जाएगी। बाकी चार लोगों को वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में भेजा जाएगा।

12 लोगों के नाम सामने आए
एकता कपूर के इस शो में जिन 12 लोगों के नाम सामने आए हैं, वो या तो किसी ना किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में रहे हैं या तो वो टीवी, सोशल या खेल जगत का नामी-गिरामी चेहरा हैं। ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के मुताबिक निम्नलिखित 12 लोग शो का हिस्सा बनेंगे।

कई नामी-गिरामी नाम शामिल
- निशा रावल: टीवी अभिनेत्री निशा रावल हाल ही में अपने पति करण मेहरा पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाने के कारण काफी चर्चा में रही थीं।
- मुनव्वर फारूकी: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपने विवादित बयान की वजह से कुछ वक्त पहले सही वाली जेल की हवा काटकर आए हैं।
- पूनम पांडे: विवादों का दूसरा नाम हैं पूनम पांडे, जो कि इस गेम का हिस्सा बन रही हैं।

जबरदस्त होगा शो
- करणवीर बोहरा- टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा इस शो का हिस्सा बन रहे हैं।
- बबीता फोगाट- मशहूर रेसलल और भाजपा नेता बबीता फोगाट।
- पायल रोहतगी- बिग बॉस 8 फेम पायल रोहतगी।

बाकी नामों का खुलासा नहीं हुआ
- सायशा शिंदे (स्वप्निल शिंदे)- लिंग परिवर्तन करके स्वप्निल शिंदे से सायशा शिंदे बनीं डिजाइनर भी इस खेल का हिस्सा हैं।
- सना खान: टीवी अभिनेत्री सना खान भी इस खेल का हिस्सा बन सकती हैं।
- इनकेअलावा राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला , स्वामी चक्रपाणी और दो स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट भी इस खेल का हिस्सा बनेंगे, बाकी नामों का खुलासा नहीं हुआ है।

'लॉकअप ' में काफी कड़े नियमों का पालन करना होगा
मालूम हो कि शो 'लॉकअप ' आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होगा। इस शो को आप चौबीस घंटे फ्री में देख सकते हैं। इस शो को लेकर दर्शक काफी क्रेजी हैं। कहा जा रहा है कि सभी प्रतियोगियों को 'लॉकअप ' में काफी कड़े नियमों का पालन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications