थलाइवी के सुपरहिट न होने पर खीज गई कंगना रनौत,बोली- बॉलीवुड माफिया का मल्‍टीप्‍लेक्‍स पर पूरा नियंत्रण है

नई दिल्‍ली, 1 सितंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। अपने बयानों के कारण कई बार मुसीबत में फंसने के बावजूद एक्‍ट्रेस अपनी बात रखने से बाज नहीं आ रही हैं। एक बार फिर कंगना रनौत ने अपने इंस्‍टाग्राम पर मैसेज की सीरीज पोस्‍ट कर बॉलीवुड पर हमला बोला है। वह अपनी हालिया फिल्म, थलाइवी के साथ अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए नज़र आईं।

थलाइवी ओटीपी प्‍लेटफार्म पर हुई रिलीज, तारीफ न मिलने पर हो निकाला था गुस्‍सा

थलाइवी ओटीपी प्‍लेटफार्म पर हुई रिलीज, तारीफ न मिलने पर हो निकाला था गुस्‍सा

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के जीवन पर आधारित राजनीतिक ड्रामा पर आधारित फिल्‍म को थिएटर पर रिलीज के बाद ओटीपी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी इसे रिलीज किया गया। लेकिन वो रिसपांस नहीं मिली जिसकी कंगना को उम्‍मीद थी।वहीं कंगना ने इससे पहले बॉलीवुड के लोगों ने उन्हें सपोर्ट नहीं दिखाया और फिल्म की तारीफ नहीं की जिस पर भी नाराजगी जताई थी।सोनाक्षी सिन्‍हा का 20 की उम्र में हो गया था सीरियस अफेयर, मम्‍मी-पापा अब करवाना चाहते हैं शादी

कंगना ने 'सोशल क्‍लीनिंग' का किया आह्वान

कंगना ने 'सोशल क्‍लीनिंग' का किया आह्वान

कंगना रनौत ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर मैसेज की एक सीरीज पोस्ट की, जो उनके 'सोशल क्‍लीनिंग' का आह्वान किया। कंगना ने लिखा कि फिल्म उद्योग के लिए 'यह बिल्कुल भी बुरा समय नहीं है', क्योंकि 'केवल अच्छी सामग्री ही बचेगी'। बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं द्वारा रिलीज की तारीखों की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, उन्होंने एक मीम शेयर किया और लिखा, "महीनों तक सो रहे बॉलीवुड के लोग अब अचानक रिलीज की तारीखों की घोषणा कर रहे हैं जैसे लोगों के पास उनकी फिल्में देखने के अलावा कुछ भी बेहतर विकल्‍प नहीं है।"

Recommended Video

    मानहानि मामला: कोर्ट में बोले जावेद अख्तर-कंगना रनौत का एकमात्र इरादा अदालती कार्यवाही में देरी करना
    कंगना ने कहा बॉलीवुड माफिया का मल्‍टीप्‍लेक्‍स पर पूरा नियंत्रण है

    कंगना ने कहा बॉलीवुड माफिया का मल्‍टीप्‍लेक्‍स पर पूरा नियंत्रण है

    वहीं दूसरी इंस्‍टा स्‍टोरी में कंगना ने लिखा "यह हम जैसे लोगों के लिए एक अच्छा समय है। हमें सोलो रिलीज़ नहीं मिलती, हमें पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिलती और अगर हम करते भी हैं तो हमें अच्छे शो नहीं मिलते। बड़े स्टूडियो और माफिया का प्रदर्शकों और मल्टीप्लेक्स पर पूरा नियंत्रण है। केवल एक चीज जिस पर हम भरोसा करते हैं वह है अच्छा कन्‍टेंट, इसी तरह मैंने इसे यहां तक ​​पहुंचाया है।

    बिग बी का ये मशहूर गाना शेयर कर निकाली भड़ास

    बिग बी का ये मशहूर गाना शेयर कर निकाली भड़ास

    कंगना ने आगे लिखा वर्तमान स्थिति के साथ, उन सभी माफियाओं के लिए बिग बी गाना गाने का विरोध नहीं कर सकता, जो बकवास फिल्में बनाते हैं, लेकिन जोड़-तोड़ और एकाधिकार के कारण बड़ी संख्या में हैं। खैर, ये रहा गाना आप सभी के लिए..."इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म लावारिस के गीत अपनी तो जैसे तैसे थोड़ी ऐसे या वैसे से, कट जाएगी, आप का क्या होगा जनाब-ए-आली....गाना शेयर किया।

    कंगना रनौत नेपोटिज्‍म की करती रही हैं खिलाफत

    कंगना रनौत नेपोटिज्‍म की करती रही हैं खिलाफत

    कंगना लंबे समय से बॉलीवुड के साथ आम तौर पर पंगा लेते हुए कई खिलाफत का बयान दे चुकी हैं और उन्होंने कुछ अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों पर खुले तौर पर हमला किया है। करन जौहर समेत अन्‍य बॉलीवुड हस्तियों पर उन्‍होंने समय-समय पर हमला बोला है और नेपोटिज्‍म पर अपनी आवाज बुलंद रखी है। नतीजा ये है कि मशहूर लेखक जावेद अख्‍तर ने उनके खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया था जिसकी वो कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने ना केवल बॉलीवुड पर हमला बोला बल्कि महाराष्‍ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की खिलाफ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+