कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' तीन महीने बाद ओटीटी पर होगी रिलीज, सामने आई तारीख

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म भारत के सबसे विवादास्पद राजनीतिक अध्याय - 1975 की इमरजेंसी पर आधारित है, जिसमें कंगना रनौत भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज़ से पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब दर्शकों को इसे घर बैठे देखने का मौका मिलेगा।

'इमरजेंसी' फिल्म देश में आपातकाल, राजनीतिक साजिशों और लोकतंत्र पर हुए हमले को बेहद प्रभावी तरीके से दिखाती है। फिल्म में कंगना रनौत न केवल मुख्य भूमिका में हैं, बल्कि इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमन जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Kangana Ranaut film Emergency

ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं?
अमेज़न प्राइम वीडियो ने 'इमरजेंसी' के डिजिटल रिलीज़ की पुष्टि कर दी है। यह फिल्म 15 मार्च 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। प्राइम वीडियो के सब्सक्राइबर्स इसे अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से देख सकेंगे। इस फिल्म में कंगना का दमदार अभिनय है। इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना रनौत का ट्रांसफॉर्मेशन और उनकी शानदार परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है। देश का काला अध्याय - यह फिल्म 1975 के आपातकाल की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जब प्रेस की आज़ादी छीनी गई, विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला गया और आम जनता पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए। राजनीतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण - फिल्म राजनीतिक इतिहास को रोचक तरीके से पेश करती है, जो युवाओं और इतिहास प्रेमियों के लिए एक दिलचस्प अनुभव होगा।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इमरजेंसी ने कुल 18 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म पहले दिन 2 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन ये कलेक्शन उछाल मारते हुए 3 करोड़ तक पहुंचा था। लेकिन इमरजेंसी के कलेक्शन का आंकड़ा धीरे धीरे गिरता गया। जिसकी वजह से फिल्म आखिर में 18 करोड़ रुपए तक ही कमा पाई है।

कंगना रनौत का बयान
फिल्म की ओटीटी रिलीज़ पर कंगना रनौत ने कहा, "इमरजेंसी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत के इतिहास का वो हिस्सा है जिसे हर नागरिक को जानना चाहिए। हमें खुशी है कि अब यह कहानी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+