'इमरजेंसी' को लेकर कंगना रनौत का शॉकिंग बयान, कहा- मुझे जान से मारने की.....
Kangana Ranaut Emergency Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना इस फिल्म में भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांदी का किरदार निभा रही हैं। इन दिनों वह फिल्म की प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं।
फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर कंगना रनौत का बयान
फिलहाल खबर है कि कंगना रनौत की ये फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। कंगना रनौत ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं।

फिल्म की सर्टिफिकेशन रोक दी गई है
इस वीडियो में कंगना रनौत ने कहा है- कई तरह की अफवाहें उड़ रही है कि 'इमरजेंसी' को सर्टिफिकेट मिल गया है लेकिन ऐसा नहीं है। हमारी फिल्म क्लियर हो गई थी लेकिन फिलहाल उसकी सर्टिफिकेशन रोक दी गई है।
'हमें जान से मारने की धमकी मिल रही है'
कंगना रनौत ने आगे कहा है- इस वक्त हमें बहुत ज्यादा धमकियां मिल रही है। हमें जान से मारने की धमकी मिल रही है। साथ ही सेंसर वालों को भी बहुत धमकियां मिल रही हैं जिसके बाद हम पर ये प्रेशर है कि मिसेज गांधी की हत्या न दिखाई जाए। पंजाब राइट्स न दिखाएं। तो मुझे अब ये समझ नहीं आ रहा कि अब क्या दिखाया जाए। ये मेरे लिए बहुत हैरान कर देने वाला वक्त है।
सेंसर बोर्ड को लेकर कंगना रनौत ने कही ऐसी बातें
वहीं इससे पहले आईएएनएस से बात करते हुए कंगना ने कहा था- मेरी फिल्म को सेंसर से जिस दिन सर्टिफिकेट मिलने वाला था, बहुत सारे लोगों ने खूब ड्रामा किया था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि सेंसर बोर्ड बहुत झिझकने वाला हो गया है। उनके साथ भी कई मुद्दे हैं।
इमरजेंसी के लिए कोर्ट जाने को तैयार हैं कंगना
कंगना रनौत ने आगे कहा- अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं इसके लिए लड़ने के लिए तैयार हूं। फिल्म की रक्षा के लिए मैं अदालत तक जाऊंगी क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते। हमें इतिहास दिखाना होगा। लगभग 70 साल की एक महिला को उसके घर में 30-35 बार गोली मारी गई। अब आप इसे दिखाना नहीं चाहते हैं क्योंकि जाहिर तौर पर, आपको लगता है कि आप ऐसा करेंगे तो किसी को चोट पहुंचेगी लेकिन आपको इतिहास दिखाना होगा कि कैसे उनकी मौत हुई थी।
6 सितंबर को रिलीज हो रही है 'इमरजेंसी'
आपको बता दें कि कंगना रनौत ने अब राजनीति में भी एंट्री कर ली है। एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से बीजेपी की सांसद हैं। वहीं सांसद बनने के बाद कंगना की पहली फिल्म 'इमरजेंसी' आगामी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications