कंगना रनौत की को-एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत की मौत, फंदे से लटका मिला शव, राजनीति से जुड़ा था कनेक्शन
Mallika Rajput Death: बॉलीवुड इंड्स्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मल्लिका ने अपने सुल्तानपुर के घर में सुसाइड कर लिया है। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
मल्लिका राजपूत की हुई मौत
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मल्लिका राजपूत का शव कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन वजहों के चलते मल्लिका राजपूत ने सुसाइड कर लिया है।

सुल्तानपुर के घर में किया सुसाइड
दिवंगत एक्ट्रेस और सिंगर मल्लिका राजपूत की मां सुमित्रा सिंह ने बताया है कि उनकी बेटी विजयलक्ष्मी सिंह उर्फ मल्लिका राजपूत रोज की तरह रात को कमरे में सोने गई थीं और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया था। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरीके से दरवाजे को खोला गया और देखा कि उनकी बेटी पंखे से लटकी हुई है। मां ने बताया कि उनकी बेटी मल्लिका घरवालों से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती थी।
मल्लिका ने कंगना रनौत के साथ किया था काम
आपको बता दें कि मल्लिका राजपूत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ काम किया था। वह कंगना रनौत के साथ फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रोल में नजर आई थीं। हालांकि मल्लिका को सिंगर शान के म्यूजिक एल्बम यारा तुझी से काफी पहचान मिली थी। इसके अलावा मल्लिका राजपूत कई वेब सीरीज, म्यूजिक एल्बम्स और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
मल्लिका ने राजनीति में भी आजमाया था हाथ
जानकारी के अनुसार मल्लिका राजपूत ने एक्टिंग और म्यूजिक के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमाया था। वह बीजेपी में शामिल हुई थीं। हालांकि साल 2018 में उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया था। मल्लिका का झुकाव अध्यात्म की ओर भी हो गया था। उन्होंने कपाली महाराज से गृस्थन संन्यास की दीक्षा ली थी।
मल्लिका का परिवारवालों से हुआ था विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मल्लिका राजपूत का हाल ही में अपने परिवारवालों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस मामले में पुलिस को भी बुलाया गया था। उस वक्त पुलिस ने मामला सुलझा दिया था लेकिन फिर अचानक ही मल्लिका ने सुसाइड कर लिया। फिलाहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications