निशांत पिट्टी को नहीं बल्कि इस शख्स को दिल दे बैठीं कंगना रनौत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, कहा-'जल्द बताउंगी'

Kangana Ranaut Dating: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की मिस्ट्री मैन के साथ फोटो वायरल हुई थी जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस उन्हें डेट कर रही हैं। अब खुद कंगना ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इस पर चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई थीं। जिसकी उन्होंने कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की। इस बीच एक्ट्रेस की तस्वीर बिजनेस मैन निशांत पिट्टी के साथ वायरल हो रही है। जिसके बाद ने अंदाजा लगाया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब खुद कंगना ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वह किस डेट कर रही हैं।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि निशांत पहले से शादीशुदा हैं और वह फिलहाल किसी और को डेट कर रही हैं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा 'मीडिया से मेरा निवेदन है कि ऐसी गलत खबर न फैलाएं। निशांत पिट्टी पहले से शादीशुदा हैं और मैं फिलहाल किसी और को डेट कर ही हूं। आप लोग सही समय का इंतजार करिए लेकिन हमें शर्मिंदा मत करिए।'

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'ये अच्छी बात नहीं कि अगर किसी महिला की तस्वीर पुरुष के साथ देख लें और आप रोजाना उनका साथ में नाम बेवजह जोड़ दें। सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने साथ में फोटो क्लिक करवाई है। कृपया ऐसा बिल्कुल भी ना करें।' हालांकि एक्ट्रेस ने अपने पोस्टमें ये जानकारी नहीं दी है कि वह फिलहाल किसके साथ रिलेशनशिप में हैं।

वहीं कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और मिलिंद सोमन जैसे एक्टर्स लीड रोल निभाएंगे। ये फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+