इंस्टाग्राम पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- मूर्खों! इस्ट इंडिया कंपनी वाली मानसिकता से बाहर आओ

मुंबई, 03 सितंबर। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की इंस्टाग्राम के साथ तकरार जारी है। दरअसल कंगना की अगली फिल्म थलाइवी जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। कंगना जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। लेकिन जिस तह से इंस्टाग्राम पर कंगना को फिल्म के ट्रेलर का लिंक उनके बायो में शेयर करने की अनुमति नहीं मिली उससे कंगना नाराज हो गई हैं। अपनी नाराजगी को कंगना ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर करके साझा की है और इंस्टाग्राम को अनप्रोफेशनल करार दिया है।

Recommended Video

    Kangana Ranaut ने Instagram पर साधा निशाना, बोलीं 'East India वाली मानसिकता छोड़ो' | वनइंडिया हिंदी
    मैंने सालों में यह नाम बनाया और कमाया है

    मैंने सालों में यह नाम बनाया और कमाया है

    कंगना रनौत ने लिखा, डियर इंस्टाग्राम मुझे अपनी फिल्म के ट्रेलर का लिंक अपनी प्रोफाइल में जोड़ना है, लेकिन मुझे बताया गया है कि मेरी प्रोफाइल वेरिफाइड है और इस प्रोफाइल पर हमारा हक है, बावजूद इसके मैंने इस नाम और प्रोफाइल को कई सालों में कमाया है और बनाया है, लेकिन इंस्टा पर मुझे कुछ भी अपनी प्रोफाइल और नाम में जोड़ने के लिए आपकी अनुमति की जरूरत है।

    दासता की मानसिकता वाले इडियट हैं ये लोग

    दासता की मानसिकता वाले इडियट हैं ये लोग

    इंस्टाग्राम पर गुस्सा निकालते हुए कंगना ने लिखा, भारत में आपकी टीम मुझसे कहती है उन्हें अपने इंटरनेशनल बॉस से अनुमति लेने की जरूरत है। लेकिन एक हफ्ते हो गए हैं ऐसा लग रहा है कि यहां कुछ व्हाइट इडियट दासता की मानसिकता का शिकार हैं। बैवकूफ लोगों अपना ईस्ट इंडिया कंपनी वाला रवैया बदलो। कंगना ने कहा कि मैंने थलाइवी को अपने नाम के आगे जोड़ने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसके बाद से ही उनके अकाउंट में एडिट सेक्शन को बंद क दिया गया है। कंगना ने कहा कि मैं अब अपने अकाउंट में फिल्म का ट्रेलर तक वेबसाइट सेक्शन में नहीं जोड़ सकती हूं। यह पूरी तरह से अनप्रोफेशनल है, जिसके कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

    अकाउंट हैक करने की कोशिश

    अकाउंट हैक करने की कोशिश

    बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि चीन से किसी ने मेरे इंस्टाग्राम प्रोफाइल को हैक करने की कोशिश की थी। उन्होंने इस बात की जानकारी पोस्ट के जरिए दी थी। कंगना ने लिखा था, बीती रात मुझे एक इंस्टाग्राम अलर्ट मिला, किसी ने मेरा अकाउंट चीन से हैकर करने की कोशिश की, लेकिन अचानक से रात में वह अलर्ट लापता हो गया। अगली सुबह तालिबान के बारे में मेरी स्टोरी भी गायब हो गई। मेरे अकाउंट को डिसेबल कर दिया गया।

    जयललिता के किरदार में कंगना

    जयललिता के किरदार में कंगना

    गौर करने वाली बात है कि कंगना की फिल्म थलाइवी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। कंगना रनौत ने फिल्म में जयललिता का किरदार निभाया है। इस फिल्म के लिए कंगना ने अपने पूरे लुक का मेकओवर किया था।

    OTT पर रिलीज होगी फिल्म

    OTT पर रिलीज होगी फिल्म

    कंगना की फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के राइट को नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम को 55 करोड़ रुपए की कीमत पर बेचा गया है। ऐसा पहली बार होगा जब हिंदी फिल्म को एक साथ दो ओटीटी प्लेटफॉ्म पर रिलीज किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+