दिलजीत दोसांझ पर भड़कीं कंगना रनौत, दिया ऐसा बयान, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर फिर मचा बवाल
Kangana Ranaut Angry On Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की हालिया रिलीज फिल्म सरदार जी 3 इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म को लेकर हो रही चर्चा इसकी सफलता नहीं, बल्कि इस पर होता विवाद है।
दिलजीत दोसांझ का भारत में हो रहा है विरोध
इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ दिलजीत दोसांझ की जोड़ी को लेकर भारत में विरोध की लहर उठ गई है। यही वजह है कि फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया है लेकिन बाकी देशों और पाकिस्तान में ये रिलीज के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

दिलजीत पर भड़कीं कंगना रनौत
इस विवाद के बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जो लोग पब्लिक फिगर हैं, उनमें समान राष्ट्रवादी भावना नहीं दिखती।
कंगना ने कहा- हर किसी में राष्ट्रनिर्माण की भावना होनी चाहिए
-कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। कंगना ने कहा है- मैं पहले भी कई बार बोल चुकी हूं कि हर भारतीय में राष्ट्रनिर्माण की भावना होनी चाहिए। हम सबको इसमें अपना योगदान देना चाहिए, सिर्फ नेता या सैनिक ही क्यों?
-कंगना ने आगे कहा- जब देश के लिए एक सैनिक अपने कर्तव्यों का पालन कर सकता है, तो अन्य पब्लिक फिगर्स क्यों नहीं? दिलजीत अपना अलग रास्ता क्यों अपनाते हैं? क्रिकेटर क्यों अलग दिशा में चलते हैं? क्यों हर कोई अपने-अपने एजेंडे पर चलता है?
'देशभक्ति हर नागरिक की जिम्मेदारी'
कंगना रनौत ने इस बात पर जोर दिया है कि देशभक्ति का मतलब सिर्फ सीमाओं पर लड़ाई लड़ना या संसद में नारे लगाना नहीं है। देशभक्ति नेताओं और सैनिकों की अकेली जिम्मेदारी नहीं है। हर नागरिक, हर कलाकार, हर पब्लिक फिगर को ये समझना होगा कि हम सब एक राष्ट्र का हिस्सा हैं। हमें देश की छवि को लेकर संवेदनशील होना चाहिए।
क्यों हो रहा है फिल्म 'सरदारजी 3' को लेकर विवाद?
-पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' का विरोध तब तेज हुआ जब मूवी का ट्रेलर सामने आया और उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और #BoycottDiljit ट्रेंड करने लगा।
-आलोचकों का कहना है कि ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है, तब एक भारतीय कलाकार का पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करना असंवेदनशील है।
-हालांकि, फिल्म से जुड़े लोगों का दावा है कि इसकी शूटिंग उस समय हुई थी जब दोनों देशों के बीच हालात सामान्य थे और भारत-पाक के बीच तनाव नहीं था। बावजूद इसके, दिलजीत दोसांझ और फिल्म मेकर्स ने हानिया आमिर को मूवी से नहीं हटाया, और भारत की बजाय विदेशों में फिल्म को रिलीज किया गया। फिल्म की स्क्रीनिंग पाकिस्तान में भी हुई।
FWICE ने की कार्रवाई की मांग
-इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया है कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर फिल्म के निर्माताओं और दिलजीत दोसांझ की नागरिकता रद्द करने की मांग की थी। साथ ही सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील भी की गई थी।
-आपको बता दें कि फिल्म सरदार जी 3 की सफलता से ज्यादा आज उसके कलाकारों की पसंद पर सवाल उठ रहे हैं। ये विवाद एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर करता है कि क्या कला की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए या फिर राष्ट्रहित को हर कलाकार की प्राथमिकता बनाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications