कंगना रनौत के करियर को बचाएगी तनु वेड्स मनु फ्रैंचाइज, फैंस को मिलेगा ट्रिपल सरप्राइज़!
कंगना रनौत के करियर की सबसे बड़ी फिल्म में तनु वेड्स मनु का नाम शामिल है। ये फिल्म साल 2011 में आई थी। फिल्म को उस समय अच्छा रिस्पॉन्स मिला और हिट साबित हुई। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय ने साल 2015 में इसका सीक्वल बनाया। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बनाई। ये भी भी हिट हुई और कमाई भी अच्छी की।
इसके बाद दर्शकों के सामने ये एक फ्रेंचाइज बनकर उभरी। तभी से फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी खबरें सामने आने ली। अब इस पर एक बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 3 बनने जा रही हैं। हालांकि इसमें एक पेंच है। वो क्या है हम आपको अपनी रिपोर्ट में बता रहे हैं।

फिल्म अगले साल जाएगी फ्लोर पर
पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फिल्म के तीसरे पार्टी की शूटिंग अगले साल जुलाई या अगस्त में शुरू होगी। सोर्स के हवाले से रिपोर्ट में लिखा, मेकर्स को ऐसे कहानी मिली है जिसमें ट्रिलजी का की गुंजाइश है। साथ ही ये सही मायने में सीक्वल है। इस फिल्म का तीसरा पार्ट पहले और दूसरे के इर्द गिर्द ही रहेगा। पिछली फिल्मों की तरह इसमें भी ह्यूमर, रोमांस और ड्रामा भी रहेगा। फिल्म अगले साल सेकेंड हाफ में फ्लोर में जाएगी।
कंगना है एक्साइटेड
सोर्स ने आगे बताया कि कंगाना अपने करियर में पहले ट्रिपल रोल के लिए एक्साइटडे हैं। साथ ही वो आनंद एल राय के नैरेशन के लिए भी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म से कंगना को नए शेड्स में गोते लगाने का मौका भी मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर माधवन का भी ट्रिपल रोल होगा। हांलांकि अभी तक इस खबर पर कोई ऑफिशियल खबर नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications