कंगना ने आमिर खान को बताया 'मास्टरमाइंड', दावा-फिल्म को फ्लॉप होने से बचाने के लिए चली ये चाल
मुंबई, 03 अगस्त: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म का हाल ही ट्रेलर लॉन्च हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स आमिर खान के पुराने बयानों और फिल्म की शूटिंग के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति से मुलाकात के कारण लोगों से बायकॉट करने की अपील कर रहे हैं। बायकॉट के चलते आमिर को सफाई भी देनी पड़ी है। आमिर ने कहा कि उन्हें भारत से प्यार है और दर्शक उनकी फिल्म का बायकॉट न करें। अब इस मामले में कंगना रनौत की एंट्री हो गई है। कंगना ने आमिर खान पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

'खराब फिल्म को छिपाने के लिए है Boycott Laal Singh Chaddha विवाद'
कंगना रनौत ने आमिर खान और फिल्म को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। कंगना का कहना है कि, कि आमिर खान ने जान बूझकर अपनी फिल्म की रिलीज से पहले यह विवाद शुरू किया है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आमिर खान को इस #BoycottLaalSinghChaddha विवाद का मास्टमाइंड बताया है। कंगना का कहना है कि, फिल्म को लेकर इस तरह की निगेटिविटी खुद आमिर खान फैला रहे हैं।

फिल्म को लेकर खुद आमिर ने शुरू कराया विवाद: कंगना
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा,मुझे लगता है कि आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर आसपास जिनती निगेटिविटी फैली है, वो खुद मास्टरमाइंड आमिर खान ने अपना दिमाग लगाकर फैलाई है। इस साल अभी तक एक कॉमेडी फिल्म के सीक्वल को छोड़कर कोई भी हिंदी फिल्म हिट नहीं हुई है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुईं सिर्फ साउथ इंडियन फिल्में ही अच्छा कर रही हैं या फिर वो फिल्में जिनमें लोकल फ्लेवर है।'

विवादित बयान देकर पिछली फिल्म करा ली थी हिट: कंगना
कंगना ने आगे लिखा कि, एक हॉलीवुड रीमेक फिल्म वैसे भी अच्छा परफॉर्म नहीं करती। लेकिन अब वो भारत को असहिष्णु कहेंगे, हिंदी फिल्ममेकर्स को दर्शकों की नब्ज को समझने की जरूरत है। यह हिंदू या मुसलमान होने के बारे में नहीं है। आमिर खान जी ने हिंदू फोबिक 'पीके' बनाई और भारत को असहिष्णु देश बताया और अपने जीवन की सबसे बड़ी हिट फिल्में दी। प्लीज इसे धर्म या विचारधारा से जोड़ना बंद करें। यह उनकी खराब एक्टिंग और खराब फिल्मों से ध्यान भटका देता है।

वायरल हो रहे हैं आमिर खान के पुराने वीडियो
कंगना की ओर से ये बयान ऐसे समय आया जब आमिर खान की फिल्म को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आमिर खान के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें से एक वीडियो में आमिर खान के उस बयान को चलाया जा रहा है। जिसमें उन्होंने असहिष्णुता पर बात करते हुए कहा था कि उनकी पत्नी को इस देश में रहने में डर लगता है। आमिर खान की 2014 में रिलीज फिल्म 'पीके' में एक किरदार के भगवान शिव की वेशभूषा में दिखने और उसे टॉयलेट में दिखाए जाने पर खूब विवाद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications