Kamini Kaushal Death: बॉलीवुड को बड़ा झटका, लिजेंड्री एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, कैसे हुई मौत?

Kamini Kaushal Death: बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर की मशहूर अदाकारा कामिनी कौशल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 19वीं सदी के आखिरी दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी मजबूत छाप छोड़ने वाली कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है।

कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन
लंबे समय से कामिनी कौशल बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है जिसके बाद फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Kamini Kaushal Death

पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था एक्ट्रेस का जन्म

कामिनी कौशल हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से थीं जिन्होंने अपनी कला, सरल व्यक्तित्व और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। एक्ट्रेस का जन्म 1927 में पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था।

1946 में शुरू किया था फिल्मी करियर

-अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद कामिनी कौशल ने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्मों से अपनी जगह मजबूत की। कामिनी कौशल ने 1946 में रिलीज हुई फिल्म 'नीचा नगर' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। ये वही फिल्म है जिसने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी।

-'नीचा नगर' को कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला था और ये अब तक की एकमात्र भारतीय फिल्म है जिसे पाल्मे डी जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया था। अपने करियर की शुरुआत में ही मिली इस भारी सफलता ने कामिनी कौशल के फिल्मी सफर को नई दिशा दी थी।

कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही थीं एक्ट्रेस

कामिनी कौशल ने अपने लंबे करियर में पुरानी क्लासिक फिल्मों से लेकर नई पीढ़ी की फिल्मों तक में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। वह नदिया के पार, आरजू, चेन्नई एक्सप्रेस, कबीर सिंह, लाल सिंह चड्ढा जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। भले ही उम्र के साथ उनकी फिल्में कम होती गई लेकिन कैमरे के सामने उनकी मासूमियत और सादगी हमेशा बरकरार रही।

कामिनी कौशल की लव लाइफ की हुई थी चर्चा

-कामिनी कौशल सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही थीं। फिल्म शबनम की शूटिंग के दौरान उनकी और दिलीप कुमार की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम कहानी शुरू हुई।

-दिलीप कुमार का पहला सच्चा प्यार मानी जाने वाली कामिनी कौशल उस समय शादीशुदा थीं लेकिन एक्टर से उनका रिश्ता लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा था। बाद में इस रिश्ते पर विराम लगा और दिलीप कुमार ने सायरा बानो से निकाह कर लिया था।

फैंस और सेलेब्स ने एक्ट्रेस को दी श्रद्धांजलि

-कामिनी कौशल के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कामिनी कौशल की यादें शेयर कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई सेलेब्रिटी ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि कामिनी कौशल का जाना हिंदी सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है।

-कामिनी कौशल ने अपने शानदार करियर और अभिनय के दम पर एक ऐसी विरासत छोड़ी है, जिसे सिनेमा प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे। उनकी सरलता, सौम्यता और अभिनय के प्रति समर्पण उन्हें हमेशा खास बनाते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+