KRK Judicial Custody: गिरफ्तार होने के कुछ देर बाद KRK की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
नई दिल्ली, 30 अगस्त। विवादित ट्विट के मामले में गिरफ्तार एक्टर व फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान को बाद अस्पताल पहुंचाया गया है। मुंबई की मलाड पुलिस ने केआरके के विवादित ट्विट को लेकर कार्रवाई की थी, जिसे उन्होंने 2020 में पोस्ट किया था। दुबई से आने के बाद उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर ही उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कमाल आर खान को केआरके के नाम से भी जाना जाता है। वो अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। मंगलवा को उन्हें एक विवादित ट्विट को लेकर गिरफ्तारी कर लिया गया। इससे पहले वो दुबई में थे। लेकिन उनके वापस भारत लौटते ही उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एक अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार शाम मुंबई के कांदिवली इलाके के शताब्दी अस्पताल लाया गया।
साल 2020 में किया था विवादित ट्विट
केआरके का नाम अक्सर विवादों से जुड़ता है। इसका कारण उनके बयान होते हैं। साल 2020 में किए एक विवादित पोस्ट को लेकर अब वे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उनके वकील ने कहा कि खान को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता के खिलाफ फिल्म 'लक्ष्मी बम' को लेकर ट्वीट करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र पुलिस से महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए फिल्म समीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications