Vikram हिट होते ही कमल हासन ने सूर्या को गिफ्ट की रोलेक्स घड़ी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली, 08 जून: कमल हासन स्टारर फिल्म 'विक्रम' 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। चार साल बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे कमल हासन की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल के अलावा एक्टर सूर्या भी है। सूर्या का फिल्म में 5 मिनट का कैमियो है। फिल्म विक्रम की सफलता के बाद कमल हासन फिल्म से जुड़े लोगों को जमकर उपहार बांट रहे हैं। फिल्म के निर्देशक को कार गिफ्ट करने के बाद अब उन्होंने सूर्या को रोलेक्स की घड़ी गिफ्ट की है।

फिल्म में सूर्या ने रोलेक्स की भूमिका निभाई थी

फिल्म में सूर्या ने रोलेक्स की भूमिका निभाई थी

विक्रम की निर्देशन टीम को बाइक और एक कार उपहार में देने के बाद, कमल हासन ने एक्टर सूर्या को एक महंगी रोलेक्स घड़ी भेंट की है। दरअसल फिल्म में सूर्या ने रोलेक्स की भूमिका निभाई थी। कमल हासन द्वारा दिए इस शानदार गिफ्ट से सूर्या अभिभूत हो गए। उन्होंने कमल हासन और लोकेश कनगराज के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा की है। उनके इस कैमियो की काफी चर्चा हो रही है।

कैमियो भूमिका निभाने के लिए महंगी रोलेक्स घड़ी उपहार में दी

कैमियो भूमिका निभाने के लिए महंगी रोलेक्स घड़ी उपहार में दी

8 जून को सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया कि कमल हासन ने उन्हें फिल्म में एक शानदार कैमियो भूमिका निभाने के लिए एक महंगी रोलेक्स घड़ी उपहार में दी है। तस्वीरों को शेयर करते हुए सूर्या ने लिखा, "इस तरह का एक पल जिंदगी को खूबसूरत बनाता है! थैंक्यू अन्ना आपके रोलैक्स के लिए।! सूर्या द्वारा शेयर कई गई इस तस्वीर में कमल हासन और फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज भी नजर आ रहे हैं। रोलेक्स की वेबसाइट के मुताबिक घड़ी की कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है।

सूर्या ने इस रोल के लिए नहीं ली थी फीस

सूर्या ने इस रोल के लिए नहीं ली थी फीस

कमल हासन और लोकेश कनगराज ने सूर्या से उनके टी नगर स्थित आवास पर मुलाकात की थी। बैठक में उनके पिता शिवकुमार भी मौजूद थे। सूर्या को विक्रम में रोलेक्स के रूप में उनके कैमियो के लिए बहुत सराहना मिल रही है। एक्टर सूर्या फिल्म के क्लाइमेक्स में महज 5 मिनट के रोल में नजर आते हैं। दिलचस्प बात ये है कि एक्टर सूर्या ने कमल हासन संग सिल्वर स्क्रीन शेयर करने के लिए एक भी रूपया चार्ज नहीं किया था। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए एक्टर सूर्या ने बिना किसी फीस के रोलैक्स का किरदार निभाया।

कमल हासन के फैन हैं सूर्या

कमल हासन के फैन हैं सूर्या

एक ट्रेड एनालिस्ट ने हाल ही में अपने ट्विटर पर इस दिलचस्प खबर को शेयर किया था। ट्रेड एनालिस्ट ने ट्वीट में लिखा, 'सूर्या कमल हासन के बड़े फैन हैं। वह रोलेक्स के कैरेक्टर को आसानी से रिजेक्ट कर सकते थे क्योंकि कमल हासन फिल्म में लीड रोल में थे। ऐसे में वह फिल्म में योगदान देना चाहते थे। इससे पहले भी सूर्या ने ट्वीट किया था कि कैसे विक्रम में कमल हासन के साथ काम करने का उनका सपना सच हुआ, उन्होंने लिखा, 'आपके साथ स्क्रीन पर आने का यह सपना सच होने जैसा है..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+