'तुम लोगों की यही औकात है' इस एक्टर ने सलमान खान और करण जौहर पर साधा निशाना, वायरल हो रहा ट्वीट
कमाल आर खान ने हाल ही में एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सलमान खान और करण जौहर पर निशाना साधा है। उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
Kamaal R Khan Slams Salman Khan Karan Johar: खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया जो कि काफी वायरल हो रहा है। इस बार उनका निशाना सलमान खान और करण जौहर पर था। अपने ट्वीट पर उन्होंने दोनों दिग्गजों को खूब खरी खोटी सुनाई है। इतना ही नहीं उन्होंने उनकी औकात तक बता डाली। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

कमाल आर खान ने सलमान खान और करण जौहर पर साधा निशाना
कमाल आर खान अपने ऑफिशियल ट्वीट पर अक्सर बॉलीवुड हस्तियों पर अक्सर तंज कसते रहते हैं। वहीं उन्होंने एक बार फिर विवादित ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने सलमान खान और करण जौहर पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जब मैं स्वघोषित क्रिटिक हूं और मेरी कोई कीमत नहीं है, तो आप मुझे अपनी फिल्म का रिव्यू करने से रोकने के लिए कोर्ट क्यों जाते हैं'।
'तुम लोगों की यही औकात है'
कमाल आर खान अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं कि, 'सलमान खान और वाशु भगनानी मुझे रोकने के लिए पहले ही कोर्ट जा चुके हैं। अब मेरे सूत्रों के मुताबिक करण जौहर भी कोर्ट जाना चाहते हैं। जाओ, ये ही औकात है तुम लोगों की'। यह कोई पहली बार नहीं है जब केआरके ने इस तरह का विवादित ट्वीट किया। कई बार उन्हें इसकी वजह से मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है।

सलमान खान ने केआरके के खिलाफ दर्ज की थी शिकायत
याद दिला दें कि, कमाल आर खान ने सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू दिया था और उसे घटिया बताया था। जिसकी वजह से सलमान खान ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब, करण जौहर कथित तौर पर उसी रास्ते को अपनाने के लिए तैयार हैं और कमाल आर खान इसे लेकर काफी गुस्से में हैं।

क्या करण जौहर भी करेंगे शिकायत दर्ज?
हाल ही में करण जौहर की फिल्म सेल्फी के रिलीज होने से पहले कमाल आर खान ने ट्वीट कर इमरान हाशमी को फिल्म में 'दुर्भाग्य' लाने के लिए दोषी ठहराया। खैर पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि करण जौहर वास्तव में केआरके के खिलाफ कोई कानूनी मामला दायर करते हैं या नहीं।

विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं केआरके
कमाल आर खान ज्यादातर अपने पोस्ट में फिल्मों को लेकर रिव्यू देते हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर भी ट्वीट किया था। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में ट्वीट कर कपिल शर्मा पर भी निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट किया था कि ‘शाहरुख खान ने पठान फिल्म का कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन नहीं किया और फिल्म सुपरहिट रही।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications