बिन ब्याही मां काल्कि कोचलिन ने शेयर की 'ब्रेस्ट मिल्क' पंप करते हुए फोटो तो....

नई दिल्ली, 7 अगस्त। बेबाक अंदाज और बिंदास जीवन के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री काल्कि कोचलिन अपनी लेटेस्ट तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी चर्चित हैं। लोग उनकी तस्वीर को देखकर उन्हें सलाम कर रहे हैं क्योंकि काल्कि की तस्वीर एक कड़वे सच और दर्द को बयां कर रही है।

काल्कि ने शेयर की ब्रेस्ट मिल्क पंप वाली फोटो

काल्कि ने शेयर की ब्रेस्ट मिल्क पंप वाली फोटो

दरअसल काल्कि कोचलिन ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो अपने मेकअप रूप में हैं, जहां पर वो अपनी फिल्म की शूट के लिए मेकअप ले रही हैं लेकिन साथ ही वो ब्रेस्ट पंप के जरिए अपनी बेबी के लिए ब्रेस्ट मिल्क निकालते दिख रही हैं।

कामकाजी महिलाओं का दर्द

कामकाजी महिलाओं का दर्द

इस तस्वीर को शेयर करते हुए काल्कि ने कैप्शन लिखा है कि 'In memory of mom's guilt, raging boobs and bionic bodies'. काल्कि की इस तस्वीर ने एक वर्किंग वूमन के दर्द और सच को उजागर कर दिया है। ये तस्वीर एक कामकाजी मां के दर्द को बयां कर रही है। कामकाजी महिलाएं अगर अपने करियर पर ध्यान दें तो वो अपने बच्चे को वक्त ना दे पाने के अपराध बोध से ग्रसित रहती हैं।

काल्कि की मेहनत को सलाम

काल्कि की मेहनत को सलाम

और अगर वो बच्चे को वक्त देती हैं तो उनका करियर पीछे छूट जाता है, जिसके लिए उन्होंने ना जाने कितनी मेहनत की होती है। इसी वजह से लोग काल्कि की तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और उनकी इस मेहनत और हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। और उन्हें 'कमाल हो', 'सलाम है तुम्हें' कहकर संबोधित कर रहे हैं।

काल्कि कोचलिन बिन ब्याही मां

आपको बता दें कि साल 2020 में काल्कि कोचलिन बिन ब्याही मां बनी थीं। उनकी बेटी का नाम 'सैफो' है। अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काल्कि काफी चर्चित रहीं क्योंकि उन्होंने बिना शादी के अपने ब्वॉय फ्रेंड के बच्चे को जन्म दिया था और इसके बाद वो लगातार अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को सोशल मीडिया पर शेयर करती रही थीं, जिसकी वजह से वो आलोचकों के निशाने पर भी रहीं।

वॉटर बर्थ तकनीक

वॉटर बर्थ तकनीक

मालूम हो कि 'सैफो' काल्कि और उनके बॉयफ्रेंड हर्शबर्ग की बेटी है। दोनों लिवइन पार्टनर हैं। काल्कि ने सैफो को वॉटर बर्थ तकनीक से जन्म दिया था।

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की दूसरी पत्नी थीं

'देव डी' और 'ये जवानी है दीवानी जैसी' फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली काल्कि हर्शबर्ग से मिलने से पहले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की दूसरी पत्नी थीं। दोनों ने ऊटी में साल 2011 में शादी की थी लेकिन 13 नवंबर 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद वो हर्शबर्ग से मिली और फिर दोनों लिवइन पार्टनर बन गए।

गाय हर्शबर्ग इजरायल के रहने वाले हैं

गाय हर्शबर्ग इजरायल के रहने वाले हैं। वह शास्त्रीय पियानो वादक हैं। तो वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो काल्कि बहुत जल्द वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी, तो वहीं इससे पहले वो दो फिल्मों Goldfish and Emma and Angel की शूटिंग कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+