'मैं अमीर दिखती हूं, मेरी अंगूठी से बहुत से लोग खरीदे जा सकते हैं', काजोल ने कैमरे पर कही ऐसी बात

काजोल का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक ऐसी बात बोलती नजर आ रही हैं जिसके चलते लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

मुंबई, 19 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि लोग उनकी चुलबुली अदाओं को भी खूब पसंद करते हैं। एक्ट्रेस काजोल अपनी चुलबुली बातों से अक्सर लोगों को हंसाती नजर आती हैं। हालांकि फिलहाल उनका एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक ऐसी बात बोलती नजर आ रही हैं जिसके चलते लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। काजोल ने इस वीडियो में खुद के ऊपर कुछ ऐसे कमेंट्स किये हैं जिसे सुनने के बाद से लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

काजोल का पुराना वीडियो क्लिप हो रहा है वायरल

काजोल का पुराना वीडियो क्लिप हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण में मेहमान बनकर पहुंचने वाले सेलेब्स अक्सर अपने बयान के चलते कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर देते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस काजोल की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। ये वीडियो क्लिप करण जौर के चैट शो 'कॉफी विद करण' की ही है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा था जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। एक कम्यूनिटी नेटवर्क पर काजोल का यह वीडियो शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

काजोल ने कहा- मैं अमीर दिखती हूं

काजोल ने कहा- मैं अमीर दिखती हूं

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल शो में बोल रही हैं- मैं कुछ भी पहन लूं, अमीर ही दिखती हूं। मैं किसी भी ऐंगल से गरीब नहीं दिखती। वीडियो में काजोल की इस तरह की बातें लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं। लोग इस वीडियो पर उन्हें जमकर नेगेटिव कमेंट्स सेंड कर रहे हैं।

काजोल ने करण से कहा- मैं कभी गरीब दिखी ही नहीं

आपको बता दें कि एक्ट्रेस काजोल फिल्म मेकर करण जौहर की काफी अच्छी दोस्त हैं। वह उनके चैट शो पर कई बार मेहमान बनकर आ चुकी हैं। फिलहाल 'कॉफी विद करण' का सीजन 7 चल रहा है। इस बीच काजोल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर बोलते हैं- मैंने कभी काजोल को गांव की लड़की के रोल में नहीं देखा। इस पर काजोल जवाब देती हैं- मैंने इस चीज पर बहुत जल्दी डिसाइड कर लिया था कि मैं रिच दिखती हूं। मैं गरीब दिखती ही नहीं। मैं कुछ भी करूं, कुछ भी पहनूं।

मेरी अंगूठी से न जाने कितने लोग खरीदे जा सकते हैं

मेरी अंगूठी से न जाने कितने लोग खरीदे जा सकते हैं

काजोल आगे कहती हैं- मैंने घाघरा चोली भी पहना था, मैंने खुद को देखा और कहा कि मैं गरीब नहीं लगती। मैंने अपनी ओम वाली अंगूठी की तरफ देखा, जिससे पता नहीं कितने लोग खरीदे जा सकते हैं। रेडिट पर शेयर इस वीडियो पर लोगों ने काजोल को जमकर ट्रोल किया है। लोगों को काजोल की ये बातें बिल्कुल पसंद नहीं आई हैं।

लोगों ने उड़ाया काजोल का मजाक

लोगों ने उड़ाया काजोल का मजाक

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- वह अपनी पुरानी फिल्मों में गरीब दिखती थीं। एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- वह अपने पुराने दिन भूल गईं जब वह बिल्कुल अच्छी नहीं दिखती थीं। लोगों ने अंगूठी से लोग खरीदने वाले कमेंट को भी गलत बताया है। कई लोगों ने काजोल की इस बात पर उन्हें घमंडी कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+