क्या काजोल की बेटी न्यासा की जल्द हो सकती है बॉलीवुड में एंट्री? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन उनकी अच्छी पॉपुलैरिटी है। अब काजोल ने एक इंटरव्यू में न्यासा की बॉलीवुड में एंट्री होने को लेकर खुलासा किया है।

मुंबई, 30 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने बेहतरीन फिल्में कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में सालों राज किया। उन्होंने अपने 30 साल के करियर में कईं सुपरहिट फिल्में की हैं। यही वजह है कि फैंस को अब काजोल की बेटी न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। इसी को लेकर अब काजोल ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि क्या न्यासा जल्द ही किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

क्या न्यासा की होने वाली है बॉलीवुड में एंट्री?

क्या न्यासा की होने वाली है बॉलीवुड में एंट्री?

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन यूं तो बॉलीवुड से दूर हैं। लेकिन आए दिन सोशल मीडिया पर वह अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हालांकि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट आधिकारिक नहीं है। लेकिन फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब काजोल से पूछा गया कि, क्या उनकी न्यासा बॉलीवुड डेब्यू करेंगी? तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि उनके दोनों बच्चे जो भी करना चाहते हैं, उसे करने में उनका साथ देंगी।

काजोल ने किया खुलासा

काजोल ने किया खुलासा

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा कि, "जहां तक मेरे बच्चों की बात है, मुझे लगता है कि वे जो कुछ भी करना चाहते हैं, मैं उनका समर्थन करूंगी। जो भी करना है करें, बस वो खुश रहें जबतक अपनी इच्छाओं की पूर्ति नहीं कर लेते। मुझे लगता है कि एक मां के रूप में मेरा सबसे बड़ा काम उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के लिए गाइड करना नहीं है बल्कि उन्हें जो कुछ भी खुश करता है, उसके लिए प्रोडक्टिव बनाना है।"

'वह एक एडल्ट लड़की है और...'

'वह एक एडल्ट लड़की है और...'

इसके आगे काजोल ने ये भी कहा कि, "मुझे लगता है कि न्यासा ऐसी लड़की है जो खुद के लिए यह निर्णय ले सकती हैं। जैसा मैंने कहा, मैं उसे इंडस्ट्री से दूर नहीं कर रही हूं, मैं उसे अपनी तरफ एक्ट्रेस बनने के लिए पुश नहीं करूंगी, ये कुछ ऐसा है जो वह अपने लिए करेंगी। न्यासा अब 18 साल की हो चुकी हैं, वह एक एडल्ट लड़की है और यंग वुमेन है"।

क्या फिल्मों मे न्यासा को है दिलचस्पी?

क्या फिल्मों मे न्यासा को है दिलचस्पी?

वहीं इससे पहले न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर अजय देवगन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, "मुझे नहीं पता कि वह इस लाइन में आना चाहती हैं या नहीं। अब तक उसने इसमें अपना इंटरेस्ट नहीं दिखाया है। बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है. वह विदेश में है, अभी पढ़ रही है"। खैर अब ये फैसला न्यासा देवगन पर उनके पैरेंट्स ने छोड़ दिया है कि आखिर वो बॉलीवुड में आना चाहती हैं या फिर नहीं ये फैसला अब वह खुद करेंगी।

वैकेशन एंजॉय कर रहीं न्यासा

वैकेशन एंजॉय कर रहीं न्यासा

बता दें कि, हाल ही में न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई नजर आई थीं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। फैंस उनके स्टाइल को भी काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में वह दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई भी नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+