'मेरी तो चप्पल निकल चुकी होती', Kajol ने आखिर नीसा देवगन को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बेटी नीसा देवगन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह पैपराजी को बेहद ग्रेस के साथ हैंडल करती हैं।

Kajol On Nysa Devgan: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। अब इसके बाद जल्द ही उनकी अगली वेब सीरीज कोर्ट ड्रामा द ट्रायल हॉस्टार पर रिलीज होने वाली है। जिसका एक्ट्रेस इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं।

पैपराजी से कैसे निपटती है नीसा देवगन?
हाल ही में काजोल ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में अपनी बेटी नीसा देवगन की जमकर तारीफ की। एक्ट्रेस से पूछा गया कि, उनकी बेटी नीसा देवगन पैपराजी से कैसे निपटती हैं। क्योंकि वह जब भी किसी पार्टी में जाती हैं तो उनकी कई सारी फोटो और वीडियो पैपराजी क्लिक करते हैं। इस बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि, 'मैं उसे यह नहीं सिखा सकती हूं कि पैपराजी से कैसे निपटना है, उसने अपने अनुभवों के साथ सीखा है।'

Kajol

काजोल बोलीं- 'मेरी तो चप्पल निकल चुकी होती'
वहीं नीसा देवगन की तारीफ करते हुए काजोल ने आगे कहा, वह ऐसी स्थितियों का शालीनता के साथ सामना करती हैं। वह इसे बेहद अच्छे से संभाल रही हैं। अगर, मैं उसकी जगह होती तो मेरी चप्पल बहुत पहले निकल चुकी होती। इतना ही नहीं काजोल ने इसके आगे नीसा के साथ का पुराना किस्सा साझा किया।

काजोल ने साझा किया पुराना किस्सा
काजोल ने कहा कि, हम दोनों अकेले जयपुर गए थे और किसी सिक्योरिटी के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे थे। उस वक्त नीसा की उम्र सिर्फ 2 साल की थी। तभी फोटोग्राफर्स ने हमें चारों तरफ से घेर लिया और चिल्लाने लगे। ये देखकर नीसा देवगन घबरा गई और वहां रोने लगी। मैं बस उसे वहां से अपनी गोद में उठाया और सीधे कार में चली गई और समझाया कि ये पैपराजी का काम है।

नीसा देवगन की है तगड़ी फैन फॉलोइंग
बता दें नीसा देवगन ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। वहीं इसके अलावा उन्हें अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी में स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा नीसा देवगन के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+